फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ruckus: dengue death of the victim, arms and legs broken of CMO

डेंगू पीड़िता की मौत पर CMO का हाथ-पैर तोड़ा, खिड़की से भागे डॉक्टर

Fri, 11 Sep 2015 01:15 AM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ruckus: dengue death of the victim, arms and legs broken of CMO

सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल में डेंगू से एक महिला की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने डॉक्टर को पीटकर एक हाथ और पैर तोड़ डाला। नाराज डॉक्टर सुरक्षा और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए। वहीं, इलाज न मिलने पर मरीजों और परिजनों ने अस्पताल का घेराव कर तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन


अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टरों के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दादरी निवासी भोली देवी को परिजन अस्पताल लाए थे। उसे डेंगू हैम्रेजिक फीवर था।

रात करीब 9:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि रात उनके ड्यूटी ज्वाइन करने के आधे घंटे के भीतर महिला की मौत हो गई थी, लेकिन परिजनों ने उन्हें घेर लिया और महिला को जिंदा करने की बात कहने लगे।

विज्ञापन

मामला बिगड़ता देखकर वह पुलिस थाने की ओर भागे

Ruckus: dengue death of the victim, arms and legs broken of CMO

मामला बिगड़ता देखकर वह पुलिस थाने की ओर भागे, लेकिन परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया और पीटने लगे। इससे दाएं पैर और बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया।


इधर, डॉक्टर को पीटने की खबर मिलते ही बृहस्पतिवार को डॉक्टरों व कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। डेंगू, मलेरिया, बुखार, उल्टी और दस्त से बेहाल मरीजों के परिजनों ने डॉक्टरों से इलाज की विनती की, लेकिन डॉक्टर हड़ताल पर अड़े रहे।

इस पर परिजनों ने अस्पताल का घेराव करके जमकर पथराव किया। हंगामे के बीच सिक्योरिटी रूम की कांच की खिड़की टूट गई और सड़क पर जाम लग गया।

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रीती जयसवाल, सीओ सेकेंड डॉ. अनूप कुमार और पुलिस बल पहुंच गया, जिन्होंने परिजनों को शांत कराया। चिकित्सा निदेशक डॉ. नीलिमा ने बताया कि अस्पताल में पुलिस पिकेट की व्यवस्था और ईएसआई मुख्यालय से डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की मांग के आश्वासन के बाद डॉक्टर और कर्मचारी काम पर लौटे।

खिड़की से कूदकर भागे डॉक्टर

Ruckus: dengue death of the victim, arms and legs broken of CMO

दोपहर में हड़ताल पर इमरजेंसी कमरे में बैठे डॉक्टरों को एक बार फिर परिजनों ने घेर लिया। इस पर डॉक्टरों को खिड़की से कूदकर भागना पड़ा। इसमें महिला डॉक्टर भी शामिल थीं।


अस्पताल के प्रशासनिक विभाग का घेराव किए परिजनों और मरीजों ने सुबह डॉक्टरों पर दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने का आरोप लगाया, जिसे डॉक्टरों ने बेबुनियाद बताया है।

ईएसआई अस्पताल में डेंगू हैम्रेजिक फीवर से यह दूसरी मौत है। इससे पहले यहां इसी बीमारी से एक किशोर की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों ने मुताबिक, डेंगू हैम्रेजिक फीवर में मरीजों को रक्तस्त्राव होता है। ब्लडप्रेशर गिर जाता है। मरीज शॉक में चला जाता है, जिसे डेंगू शॉक सिंड्रोम भी कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed