{"_id":"5953805c4f1c1b8b5a8b45ad","slug":"ruckus-created-by-2-angry-aap-workers-inside-delhi-assembly-level-corruption-against-satyender-jain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा में दो लोगों ने फेंके पर्चे, स्पीकर ने सुनाई 30 दिन की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा में दो लोगों ने फेंके पर्चे, स्पीकर ने सुनाई 30 दिन की सजा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली एसेंबली में हंगामा करने वाले कार्यकर्ता को मार्शलों ने किया बाहर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा के दो दिनों के विशेष सत्र की शुरुआत ही हंगामे से हुई। सदन शुरू होते ही दो व्यक्तियों ने कागज फाड़कर फेंका और नारेबाजी शुरू कर दी। यह दोनों ही शख्स विजिटर गैलरी में बैठे थे और इस व्यवहार के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दोनों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसके बाद उन्हें मार्शलों ने बाहर कर दिया। पर्चे उड़ाने वालों का नाम जयदीप राणा और राजन कुमार बताया जा रहा है। गौरतलब है कि दोनों युवकों ने भगत सिंह के अंदाज में पर्चे उड़ाए थे। जयदीप ने 2013 में आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
बता दें कि इस घटना के बाद सौरभ भारद्वाज ने सदन में प्रस्ताव रखा कि हंगामा मचाने वाले दोनों युवकों को 30 दिन की कड़ी सजा दी जाए। सौरभ भारद्वाज ने सदन में जो प्रस्ताव रखा था उसे सर्वसम्मति से मानते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों हंगामाकर्ताओं को 30 दिन के कठोर कारावास की सजा दी है।Two men claiming to be AAP workers create ruckus inside Delhi assembly, level corruption allegations against Minister Satyendra Jain pic.twitter.com/YntliEyrBY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) June 28, 2017