फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ruckus by bjp mlas in delhi assembly on delhi full statehood matter thrown out by bouner

दिल्ली विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, बाउंसरों ने विधायकों को किया बाहर

Tue, 12 Jun 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
ruckus by bjp mlas in delhi assembly on delhi full statehood matter thrown out by bouner
delhi assembly

दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे दिलाने के लिए आम आदमी एक बार फिर पूरा जोर लगा रही है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हुई विधायकों और मंत्रियों की बैठक के बाद विधानसभा में भी ये मुद्दा छाया रहा।

विज्ञापन


विधानसभा में आप द्वारा पूर्ण राज्य का मुद्दा उठाए जाने पर बीजेपी के विधायकों ने पानी और लोकपाल बिल के विषय पर सरकार से जवाब मांगा तो उन्हें सदन से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


मालूम हो कि आज दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र का चौथा दिन है। यह सत्र विशेष रूप से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मकसद से ही बुलाया गया है। सोमवार को जब मंत्री राजेंद्र गौतम ने इस विषय पर चर्चा शुरू की तो भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक सदन में दिल्ली के लोगों को पानी देने के लिए नारे लगाते रहे। 'दिल्ली को पानी दो' नारे लगाते लगाते भाजपाई वेल तक पहुंच गए। इसके अलावा उन्होंने जन लोकपाल बिल का मुद्दा भी उठाया।

बीजेपी विधायकों का विरोध देख आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक भी वेल तक पहुंच गए और उनमें बहस शुरू हो गई। आप विधायकों ने बीजेपी विधायकों को सदन से बाहर भेजने की मांग की, जिसके बाद बाउंसरों की मदद से उन्हें बाहर कर दिया गया।

कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। रविवार को इस संबंध में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी नेताओं की बैठक भी बुलाई थी। जिसमें पूर्ण राज्य के दर्जे पर चर्चा हुई थी।


अरविंद केजरीवाल ने बैठक में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर केंद्र दिल्ली सरकार को 1 साल के लिए 40 हजार करोड़ रुपये देती है, तो उनकी सरकार 5 साल के अंदर दिल्ली के एक-एक आदमी को घर दे देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed