फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RTI reveals jnu registers highest number of sexual harrassment cases

RTI : जेएनयू में होता है सबसे ज्यादा यौन शोषण

Thu, 26 Nov 2015 04:07 PM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
RTI reveals jnu registers highest number of sexual harrassment cases

नई दिल्ली के 16 शिक्षण संस्थानों में यौन शोषण की 101 शिकायतें मिली हैं। दिल्ली महिला आयोग ने 23 शिक्षण संस्थानों से वर्ष 2013 से नवंबर तक कुल शिकायतों की जानकारी मांगी थी, जिसके अंतर्गत दिए गए जवाब में यह बात सामने आई।

विज्ञापन


खास बात यह है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में यौन शोषण की कुल शिकायतों का आंकड़ा ही उपलब्ध नहीं है। इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय में जांच के दौरान शिकायत झूठी मिली है।
विज्ञापन


यह आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। देश के इन नामी शिक्षण संस्थानों में यौन शोषण के ये मामले दिखाते हैं कि स्थिति बहुत अच्छी नहीं हैं।

जेएनयू में दर्ज हुए 51 मामले

RTI reveals jnu registers highest number of sexual harrassment cases

वहीं आईआईटी दिल्ली, इग्नू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और एम्स में शिकायतें लंबित पड़ी हैं। डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, विभिन्न विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों से यौन शोषण मामले की इंटरनल कमेटी के पास कुल कितनी शिकायतें पहुंची और उसमें से कितनों का निपटारा किया गया है, इसकी जानकारी मांगी गई थी।

उसी आरटीआई के अंतर्गत जवाब मिला है। इनमें सबसे अधिक शिकायतें जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में दर्ज हैं। इसमें अकेले जेएनयू में 51 मामले यौन उत्पीड़न के पिछले वर्षों में हुए हैं, जबकि अन्य 22 शिक्षण संस्थानों में 55 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed