{"_id":"5fba8cefcab59209604a3712","slug":"rt-pcr-test-started-from-mobile-testing-van-aap-mla-raghav-chadha-aware-people-to-take-precaution","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मोबाइल टेस्टिंग वैन से आरटी-पीसीआर जांच की शुरुआत, आप विधायक राघव चड्ढा ने लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मोबाइल टेस्टिंग वैन से आरटी-पीसीआर जांच की शुरुआत, आप विधायक राघव चड्ढा ने लोगों को किया जागरूक
Sun, 22 Nov 2020 09:38 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 22 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
राघव चड्ढा की ओर से बड़ा बाजार गोल चक्कर ओल्ड राजेन्द्र नगर में कोरोना मोबाइल टेस्टिंग वैन की शुरुआत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के राजेन्द्र नगर से विधायक राघव चड्ढ़ा ने रविवार को पुराना राजेन्द्र नगर के बड़ा बाजार मार्ग में कोविड-19 मोबाइल टेस्टिंग वैन के जरिए आरटी-पीसाआर टेस्टिंग की मुहिम की शुरुआत की। सुविधा के शुरू होने के चार घंटे के भीतर ही 170 लोगों ने जांच भी कराई। इस दौरान इलाके के लोगों को मास्क वितरित किए गए और कोरोना से बचाव के नियमों के विषय में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
आप विधायक ने कहा, आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ाकर ये पता लगाया जा सकता है कि दिल्ली में कोरोना कितना ज्यादा फैला है। सरकार इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। लोगों को हर हाल मे मास्क का प्रयोग करना चाहिए। संक्रमण से बचाव का यह सबसे प्रभावी तरीका है। वह लोगों से अपील करते हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर हमेशा मास्क लगाकर रखें। साथ ही कोरोना जांच कराने में भी कोई लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
जब भी लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराएं। ऐसा करने से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। राघव चड्ढ़ा ने कहा कि इस वैन को अन्य इलाकों में भी भेजा जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन