फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rss will organise a seminar in jnu will discuss about mahabharat and kashmir's relation

जेएनयू में आरएसएस से जुड़ी संस्था कराएगी सेमिनार, महाभारत और कश्मीर के सबंधों पर होगी चर्चा!

Thu, 21 Jul 2016 07:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
rss will organise a seminar in jnu will discuss about mahabharat and kashmir's relation

विज्ञापन

देश भर में राष्ट्रवाद पर छिड़ी गर्मागर्म बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी संस्‍था विश्वग्राम ने जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन का फैसला किया है। आरएसएस के इंद्रेश कुमार इसके संरक्षक होंगे।

जेएनयू के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जेएनयू में पहली बार आरएसएस से जुड़ा कोई संगठन कैम्पस में इस तरह का आयोजन करने जा रहा है।

गौर करने वाली बात ये है कि 'पीस,पिपुल एंड पॉसिबिलिटीज इन कश्मीर' विषय पर आयोजित इस सेमिनार को सार्वजनिक क्षेत्र की कई बड़ी कंपिनयां जैसे कि ओएनजीसी, गेल, इंडयिन ऑयल प्रायोजित कर रही हैं।
विज्ञापन


इस सेमिनार की गंभीरता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इसमें कई केंद्रिय मंत्रियों सहित कई राज्यों के गवर्नर और विशेषज्ञ भी हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों और तथ्यों को अलग करने का प्रयास किया जाएगा

rss will organise a seminar in jnu will discuss about mahabharat and kashmir's relation

विश्वग्राम की प्रमुख,'गीता सिंह' ने बताया कि इस मौके पर उन्होने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री 'महबूबा मुफ्ती 'को भी आमंत्रित किया है। हालांकि उनका आना कश्मीर के हालातों पर निर्भर करता है।

इंद्रेश कुमार के अलावा मौके पर मुख्य वक्ता के तौर पर पंजाब और हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी, गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू जैसे बड़ी हस्तियों भाग लेंगे। 

इस सेमिनार में मुख्य तौर पर कश्मीर के इतिहास पर बातचीत के साथ-साथ अफवाहों और तथ्यों को अलग करने का प्रयास किया जाएगा । इसके अलावा भारतीय राष्ट्रवाद में कश्मीर की भूमिका पर अलग से चर्चा होगी।

कश्मीर की जड़ों को महाभारत से जोड़ा जा सकता है

rss will organise a seminar in jnu will discuss about mahabharat and kashmir's relation

दो दिवसीय इस सेमिनार में राष्ट्रवाद के जुड़े नारे जैसे  सारा भारत, हमारा भारत, प्यारा भारत, हमें अपने देश के कण कण से प्यार है के नारे लगने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। 

समारोह में कश्मीर के मौजूदा हालात, भारतीय सैनिकों की भूमिका, उनके बलिदान के साथ-साथ अमन को लेकर घाटी के लोगों की सोच पर भी बातचीत की संभावना है। 

आरएसएस द्वारा आयोजित इस कश्मीर के संस्कृती की जड़ों का महाभारत से संबंध और कश्यप मुनि के नाम पर कश्मीर के नमा पर पड़ने जैसे बेहद असामान्य मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed