{"_id":"5f0d31788eb96e7d3175d196","slug":"rss-spreads-awareness-to-promote-indian-goods-rather-than-imported-chinese-materials","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ ने शुरू की रसोई, बाथरूम और ड्रेसिंग टेबल को पूर्ण स्वदेशी बनाने की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ ने शुरू की रसोई, बाथरूम और ड्रेसिंग टेबल को पूर्ण स्वदेशी बनाने की मुहिम
Tue, 14 Jul 2020 09:45 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
बॉयकॉट चीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से सीमा पर तनातनी के बाद स्वदेशी अपनाने की मुहिम एक बार फिर तेज हो गई है। आत्मनिर्भर अभियान को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ मुख्य भूमिका में है। संघ के सहयोगी संगठन भी आम लोगों को जागृत कर रहे हैं।
विज्ञापन
संघ के आनुषंगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच तो रसोई, बाथरूम और ड्रेसिंग टेबल को शत प्रतिशत स्वदेशी बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहा है। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ने लोकतंत्र सेनानी संघ की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि स्वदेशी अपनाना वक्त की मांग है।
विज्ञापन
आज की परिस्थिति में स्वदेशी के आंदोलन को अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। हमें अपनी रसोई, बाथरूम और ड्रेसिंग टेबल इन तीन स्थानों पर शत प्रतिशत स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
वर्तमान परिदृश्य में स्वदेशी की उपयोगिता पर आयोजित ऑनलाइन विचार गोष्ठी में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय मंत्री धर्मवीर शर्मा ने कहा कि संगठन राष्ट्र हित में निरंतर कार्यरत है।
स्वदेशी अपनाने पर जन जागरण अभियान चला रहा है। हर घर की रसोई, बाथरूम और ड्रेसिंग टेबल स्वदेशी सामान के लिए अभियान चलाया जाएगा ताकि विदेशी चीजों पर निर्भरता खत्म हो और हम आत्म निर्भर बनें।