फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RSS chief Mohan Bhagwat said We have to make India stand before world we have to make it Vishwa Guru

मोहन भागवत बोले: 'जब हम रामसेतु की बात करते थे तो लोग इसे गप्प समझते थे, पर अब तो सबूत भी आ गए हैं'

Tue, 01 Mar 2022 07:23 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 07:23 PM IST
सार

दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख ने कहा कि देश को हमें विश्व गुरु बनाना है। नई पीढ़ी अतीत की सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण मांगती है क्योंकि शिक्षा प्रणाली ऐसी है कि यह विश्वास को बढ़ावा नहीं देती है। लोग भरोसा करेंगे लेकिन विद्वानों को साबित करना होगा। बातें सबूत के साथ बतानी पड़ती हैं।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat said We have to make India stand before  world we have to make it Vishwa Guru
RSS chief Mohan Bhagwat - फोटो : ANI

विस्तार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हमें भारत को दुनिया के सामने खड़ा करना है। देश को हमें विश्व गुरु बनाना है। अगर हमें भारत की प्रतिष्ठा बनानी है तो इसकी प्राचीनता और सच्चाई को प्राचीन काल से आज तक स्थापित करना होगा। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि लोग भरोसा करेंगे लेकिन विद्वानों को साबित करना होगा। इसका उल्लेख नई पीढ़ी की पाठ्यपुस्तकों में साक्ष्य के साथ किया जाना चाहिए। बातें सबूत के साथ बतानी पड़ती हैं। जब हम राम सेतु की बात करते थे तो लोग इसे गप्प समझते थे लेकिन सबूत सामने आया। पौराणिक नदी सरस्वती के अस्तित्व पर मोहन भागवत दिल्ली में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


आस्था को बढ़ावा नहीं देती है हमारी शिक्षा प्रणाली
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि लोगों का एक वर्ग है जो यह मानता है कि सरस्वती नदी थी और आज भी मौजूद है। लेकिन हमारी नई पीढ़ी सबूत मांगती है। इसकी वजह ये है कि हमारी शिक्षा प्रणाली आस्था को बढ़ावा नहीं देती है। यह देखना होगा कि यह नई शिक्षा नीति के साथ कितना बदलाव होता है। लेकिन इतने सालों से चली आ रही व्यवस्था छात्रों को हर चीज पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित करती है। उन्हें हमारी विरासत पर विश्वास नहीं करने के लिए मजबूर करती है।
विज्ञापन


समृद्ध इतिहास और अतीत के अस्तित्व पर सवाल उठाने की कोशिश करते हैं कुछ लोग
पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री और भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि कैसे लोगों का एक वर्ग भारत के समृद्ध इतिहास और अतीत के अस्तित्व पर सवाल उठाने की कोशिश करता है। जोशी ने कहा ने कहा कि मुझ पर कई आरोप होंगे कि मैं सभी को संस्कृत सिखाने की कोशिश कर रहा था। तथाकथित बुद्धिजीवियों के एक वर्ग ने हमेशा हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को खराब करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed