फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rs 2 crore 'digital arrest' scam uncovered; two cunning fraudsters arrested

Delhi NCR News: 2 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस ने यमुना विहार से जुड़े एक बैंक खाते का किया खुलासा
विज्ञापन

सोनू खान और अर्जुन चौधरी नामक दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल, 6 डेबिट कार्ड और 10 चेकबुक बरामद की
आरोपियों ने जनकपुरी की एक महिला से ठगे गए थे सवा दो करोड़ रुपये, मामले की छानबीन जारी

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिला की साइबर थाना पुलिस ने करीब सवा दो करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले म्यूल बैंक अकाउंट से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 4 फोन, 6 अलग-अलग बैंकों के डेबिट कार्ड और 10 चेकबुक बरामद की गई हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान यमुना विहार इलाके में चल रहे एक संदिग्ध बैंक खाते की जानकारी सामने आई थी। जिसमें 12 अक्तूबर को 98,592 रुपये ट्रांसफर हुए थे। जांच में पता चला कि यह खाता स्पेशल सेल की आईएफएसओ में दर्ज ई-एफआईआर से जुड़ा हुआ है। इसके मुताबिक जनकपुरी निवासी प्रतिभा जैन ने शिकायत दी थी कि साइबर ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर करीब 2.10 करोड़ की ठगी की है। ठगी गई रकम का एक हिस्सा इसी म्यूल अकाउंट में आया था। आरोपियों ने 49 हजार रुपये उसी दिन निकाल लिए जबकि बाकी की रकम चेक के जरिये निकाली गई थी। साइबर थाने की गठित टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर में डिस्पोजेबल सामान की दुकान चलाने वाले खाताधारक सोनू खान को 23 अक्तूबर को ट्रेस कर दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article