{"_id":"5c27c450bdec2256c06532fc","slug":"rs-2-5-crore-fraud-in-central-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में ढाई करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा, ऑडिट के दौरान सामने आई गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में ढाई करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा, ऑडिट के दौरान सामने आई गड़बड़ी
Sun, 30 Dec 2018 12:30 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
फर्जावाड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक खाते से ढाई करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के मामले में फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस बाबत शाखा को एक शिकायत दी गयी थी। जिसमें खाते का दुरुपयोग और अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया था। हालांकि इस मामले में किसी को नामजद नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय में वित्तीय ऑडिट के दौरान कथित गड़बड़ी सामने आयी है। वेतन और लेखा कार्यालय के खाते से एक खाते में धोखाधड़ी से रकम को हस्तांतरित किया गया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि रकम निकालने के लिए अधिकारियों की फर्जी पहचान बनाकर बिलों को मंजूरी दी गयी और फिर भुगतान किया गया है। इसका डिजिटल रूप में भुगतान किया गया है। जिस खाते से दूसरे खातों में भुगतान किया गया है उसे पुलिस ने सीज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच होने तक मंत्रालय के सभी फंड ट्रांसफर को रोक दिये गये हैं।
विज्ञापन