{"_id":"5d7d46e58ebc3e93d56cba5d","slug":"rs-1-40-lakhs-cheated-by-becoming-police-officers-from-engineers-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारी बनकर इंजीनियर से 1.40 लाख ठगे, लिफ्ट देने के बहाने बिठाया था कार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारी बनकर इंजीनियर से 1.40 लाख ठगे, लिफ्ट देने के बहाने बिठाया था कार में
Sun, 15 Sep 2019 01:30 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोलबाग और उसके आसपास पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने का सिलसिला जारी है। अब देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में बदमाशों ने एक इंजीनियर को जेल भेजने का डर दिखाकर उससे एटीएम कार्ड लेकर पिन नंबर पूछ लिया। बाद में बदमाशों ने चुपचाप कार्ड से 1.40 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
पीड़ित को जब ठगी का पता चला, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित दुर्गा सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित दुर्गा सिंह प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। शुक्रवार को वह सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर कश्मीरी गेट जाने की बस का इंतजार करने लगे। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसने दुर्गा से कश्मीरी गेट जाने वाली बस के बारे में पूछा। दोनों बस का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
उसी दौरान वहां एक कार आकर रुकी। चालक ने भी कश्मीरी गेट जाने का रास्ता पूछा। रास्ता बताने के दौरान दुर्गा के साथ खड़े दूसरे युवक ने कहा कि वह भी कश्मीरी गेट जाएगा। कश्मीरी गेट छोड़ने की बात कर कार चालक ने दुर्गा व युवक को कार में बिठा लिया। कार में बिठाते ही चालक ने कहा कि वह क्राइम ब्रांच का अधिकारी है। उसे दोनों पर शक है और दोनों की तलाशी लेनी है। दुर्गा के साथ बैठे युवक ने डरने का नाटक किया।
युवक ने कार चालक को अपने सामान की जांच करवा दी। इसके बाद दुर्गा के सामान की तलाशी ली। बाद में उसने कहा कि एक महिला का मर्डर हुआ है, इसलिए उसे दोनों के खातों की भी जांच करनी होगी। कार चालक ने दुर्गा और युवक से उनके एटीएम कार्ड ले लिए।
इसके बाद पिन नंबर लेकर दोनों को कार से उतार दिया। इधर, दूसरा युवक लपककर दोबारा कार में सवार हो गया। दोनों वहां से फरार हो गए। कुछ ही देर बाद दुर्गा के मोबाइल पर 1.40 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। दुर्गा ने अपना कार्ड बंद करवाकर मामले की सूचना पुलिस को दी।