{"_id":"5f18d78b8ebc3e63cf370c93","slug":"rpvv-class-11th-student-will-study-on-tablet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल को हाइटेक बनाने की तैयारी, आरपीवीवी के 11वीं के छात्र टैबलेट से करेंगे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल को हाइटेक बनाने की तैयारी, आरपीवीवी के 11वीं के छात्र टैबलेट से करेंगे पढ़ाई
Thu, 23 Jul 2020 05:49 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 23 Jul 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालयों के 11वीं के छात्रों को पढ़ाई करने के लिए टैबलेट दिए जाएंगे। इन टैबलेट में शिक्षा पर आधारित एप व शिक्षण सहायक सामग्री अपलोड होगी। टैबलेट पर पढ़ाई से छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा और पढ़ाई में मदद होगी। दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार की ओर से यह कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल दिल्ली सरकार ने बीती जनवरी में सरकारी स्कूल के छात्रों को टैबलेट देने का फैसला किया था। उस समय कुछ छात्रों को यह उपलब्ध भी कराए गए थे। इससे पहले लगभग 60 हजार शिक्षकों को भी टैबलेट दिए गए थे।
विज्ञापन
अब सीबीएसई दसवीं बोर्ड का रिजल्ट आ चुका है और ग्यारहवीं के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। ऐसे में अब राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी) के बच्चों को यह टैबलेट दिए जा रहे हैं। शिक्षा निदेशालय ने आरपीवीवी के स्कूल प्रमुखों को कहा है कि वह निदेशालय के आईटी विभाग से टैबलेट की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
निदेशालय ने स्कूल के कंप्यूटर साइंस (टीजीटी) शिक्षकों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि छात्रों को टैबलेट के साथ टैबलेट कवर, ओटीजी केबल व ईयर फोन उपलब्ध कराएं जाएं। कंप्यूटर साइंस के शिक्षक ही टैबलेट में शिक्षा संबंधित ऐप जैसे ई-पाठशाला व अन्य सहायक सामग्री भी इंस्टॉल करके देंगे। शिक्षक ही जरूरत पड़ने पर छात्रों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएंगे।
यदि शिक्षकों को किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो वह शिक्षा निदेशालय में संपर्क कर सकते हैं। टैबलेट देेने का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई को आसान बनाने के साथ-साथ उन्हें हाइटेक बनाना भी है।