{"_id":"454ce4b21a0afeed5a28eb816b83d3e5","slug":"rpf-constable-beating-passenger-in-faridabad-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPF के हवलदार ने महिला बोगी में की यात्री से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPF के हवलदार ने महिला बोगी में की यात्री से मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 12 Aug 2014 06:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में रक्षाबंधन के दिन अपने परिवार के साथ शटल में सफर कर रहे एक यात्री के साथ आरपीएफ हवलदार द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। यात्री की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अपनी मां व बहन के साथ महिला बोगी में सवार था।
विज्ञापन
देरशाम तक आरपीएफ पोस्ट में हंगामा होता रहा। बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामले में समझौता हो गया। जानकारी के अनुसार तुगलकाबाद की रहने वाली ममता नामक महिला रविवार की शाम करीब 6.10 बजे पलवल से दिल्ली जाने वाली शटल से अपने भाई व मां के साथ जा रही थी।
विज्ञापन
गाड़ी प्लेटफार्म नंबर-1 पर खड़ी हुई। इसी बीच ड्यूटी दे रहे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह महिला कोच में पहुंच गए और महिला के भाई को उतारने लगे। इस पर यात्री ने स्टाफ की बात कर परिवार से साथ होने की बात कही।
विज्ञापन
इतना कहते ही आरपीएफ कर्मी आग बबूला हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने यात्री के साथ जमकर मारपीट की और उसे थाने में बैठा लिया। इस पर यात्री की बहन और मां भी ट्रेन से उतर गई।
काफी देर तक थाने में हंगामा होता रहा। उधर आरपीएफ कर्मी का कहना है कि यात्री ने उसकी वर्दी पर हाथ डाला। फिलहाल आरपीएफ प्रभारी पीके वर्मा के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उनका कहना था कि गफलत में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं।