{"_id":"6a03398444187f33fe07556e","slug":"royal-rangers-and-signature-fc-dominate-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136074-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रॉयल रेंजर्स और सिग्नेचर एफसी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रॉयल रेंजर्स और सिग्नेचर एफसी का दबदबा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पीएसपीबी महिला प्रीमियर लीग के छठे दिन मैच में एकतरफा मुकाबले देखने को मिले। दिन के पहले मुकाबले में रॉयल रेंजर्स एफसी ने द ड्रीम टीम को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। शुरुआत से ही रॉयल रेंजर्स की खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और विरोधी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाली हेमलता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे मुकाबले में सिग्नेचर एफसी ने ईमी हीरोज को 9-0 से हराकर जीत दर्ज की। मैच के दौरान सिग्नेचर एफसी का आक्रमण शानदार रहा वहीं ईमी हीरोज की टीम पूरे समय दबाव में दिखाई दी। लक्ष्मी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।