22 से भारी और 25 जुलाई से हल्के वाहन होंगे डायवर्ट, कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने लिया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों का डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत 22 जुलाई से भारी तथा 25 जुलाई से हल्के वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। डायवर्जन प्लान 31 जुलाई तक जारी रहेगा।
भारी वाहनों का रूट
- दिल्ली से एनएच-58 होकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार जाने वाले वाहन यूपी गेट, विजय नगर बाईपास, एनएच-9 पर डासना तिराहा, पिलखुवा, हापुड़ होते हुए जाएंगे।
- बागपत में पुरा महादेव मंदिर पर कांवड़ियों की भीड़ के चलते दिल्ली-लोनी से सहारनपुर जाने वाले वाहन वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड से होते हुए एनएच-1 पर सोनीपत-करनाल होते हुए जाएंगे।
- दिल्ली यूपी बॉर्डर, महाराजपुर बॉर्डर, ज्ञानी बॉर्डर से गाजियाबाद की तरफ जाने वाले वाहन गाजीपुर चौक से यूपी गेट होकर गाजियाबाद में एनएच-9 होकर आ-जा सकेंगे।
- दिल्ली, मथुरा व बदरपुर से दिल्ली होकर बुलंदशहर की तरफ आने-जाने वाले वाहन ओखला बैराज, डीएनडी पुल व नोएडा मोड़ से गौतमबुद्धनगर एक्सप्रेस-वे से ग्रेटर नोएडा, कासना, श्यामनगर मंडी होते हुए सिकंदराबाद में जीटी रोड से बुलंदशहर की तरफ जा सकेंगे। वापसी में भी यही रूट रहेगा।
- लोनी की ओर से आने वाले सभी वाहन भोपुरा बॉर्डर से दिल्ली में सीमापुरी, आनंद विहार, गाजीपुर चौराहा, यूपी गेट होकर एनएच-9 पर विजयनगर बाईपास होते हुए आत्माराम स्टील, हापुड़ चुंगी होकर गाजियाबाद में प्रवेश कर सकेंगे।
- गाजियाबाद से मोदीनगर आने-जाने वाले वाहन हापुड़ चुंगी, आत्माराम स्टील, पिलखुवा से अव्वलपुर, फरीदपुर होते हुए मोदीनगर रूट का इस्तेमाल करेंगे।
- पुराना बस अड्डा आने वाली बसें व भारी वाहन डासना तिराहे से एनएच-9 यूपी गेट होते जा सकेंगे।
- मुरादनगर पाइप लाइन मार्ग से टीला मोड़ लोनी के बीच वाहन नहीं आ-जा सकेंगे।
- ईस्टर्न पेरीफेरल से मोदीनगर, गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन डासना उतार से एनएच-9 पर उतरकर जा सकेंगे।
- मुरादाबाद की तरफ से पंजाब, हरियाणा जाने वाले वाहन ईस्टर्न पैरीफेरल एक्सप्रेस-वे से जा सकेंगे।
यहां पूर्णत: बंद रहेगा आवागमन
22 से 31 जुलाई के बीच मोहननगर से लोनी, भोपुरा, ज्ञानी बॉर्डर सीमा चौकी व महाराजपुर बॉर्डर तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एनएच-9 से भारी वाहनों के लिए इंदिरापुरम रेड लाइट, काला पत्थर, सीआइएसएफ व इंदिरापुरम क्षेत्र में नीचे उतरना तथा संतोष मेडिकल कट से लिंक रोड होकर मेरठ तिराहा आना प्रतिबंधित रहेगा।
हल्के वाहनों का रूट
1. गाजियाबाद- मेरठ के बीच वाहन 22 से 25 जुलाई तक एक ही लेन में आ जा सकेंगे। 25 से 31 जुलाई की रात तक मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
2. प्रतिबंधित अवधि में हल्के वाहन भी भारी वाहनों के लिए निर्धारित रूट पर चलेंगे।
3. 24 से 31 जुलाई तक मुरादनगर पाइप लाइन व टीला मोड लोनी के बीच आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
लालकुआं व हापुड़ चुंगी पर बनेंगे अस्थायी बस अड्डे
रोडवेज व निजी बसों की शहर में एंट्री रोकने को लालकुआं एवं हापुड़ चुंगी के पास सीजीओ कांपलेक्स के मैदान में अस्थाई बस अड्डा बनेगा। बुलंदशहर से आने वाली बसें लालकुआं से संचालित होंगी।
नगर क्षेत्र में वाहनों का आवागमन व डायवर्जन (25 से 31 जुलाई)
- चौधरी मोड़ से घंटाघर जस्सीपुरा मोड़ तक, नया बस अड्डा से जस्सीपुरा मोड़ तक, गौशाला तिराहा व हापुड़ तिराहा से किसी भी वाहन को दूधेश्वर नाथ मंदिर तक नहीं जाने दिया जाएगा।
- रेलवे स्टेशन, किराना मंडी, रमतेराम रोड, बजरिया रोड, दिल्ली गेट, गंदा नाला की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को चौधरी मोड़ होते हुए भेजा जाएगा।
- एएलटी फ्लाईओवर से मेरठ रोड पर कोई वाहन नहीं आएगा। संजीय-गीता चौक, घूक्ना मोड़, डीपीएस कट, सिंहानी चुंगी, पटेल नगर की ओर से किसी भी वाहन को एनएच-58 पर नहीं आने दिया जाएगा।
- सभी वाहन पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़-एनएच-9 होते हुए जाएंगे। वसुंधरा रेड लाइट से मोहननगर की तरफ आवागमन बंद रहेगा। मोहननगर से आने वाले वाहन वसुंधरा रेड लाइट, बुद्ध चौक वसुंधरा, कनावनी, सीआईएसएफ एनएच-9 होते हुए जा सकेंगे।