फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Route diversion on Delhi meerut highway will be on Saturday only

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जाम झेलने के लिए हो जाएं तैयार, सिर्फ शनिवार-रविवार को होगा रूट डायवर्जन

Fri, 05 Oct 2018 05:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 05 Oct 2018 05:07 AM IST
विज्ञापन
Route diversion on Delhi meerut highway will be on Saturday only
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर अब फिर से जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। हाईवे से रूट डायवर्ट कर हापुड़ भेजा तो वहां के अधिकारियों ने विरोध कर दिया। ऐसे में मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम और आईजी राम कुमार के हस्तक्षेप के बाद हाईवे से भारी व हल्के कामर्शियल वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान हटाया जा रहा है। हापुड़ की जिलाधिकारी अदिति सिंह द्वारा दोनों अधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि गाजियाबाद से रूट डायवर्जन किए जाने से एनएच-9 पर यातायात बाधित हो रहा है। पहले से नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य जारी है, ऊपर से रूट डायवर्जन की स्थिति में वाहनों का दबाव कहीं ज्यादा बढ़ जाता है। इससे जाम लगने पर आम नागरिकों व मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन


मौजूदा वक्त में दिल्ली-मेरठ हाईवे की हालत बेहद खराब है। रोड जगह-जगह से टूटी पड़ी है। दुहाई से राजनगर एक्सटेंशन के बीच रैपिड ट्रेन निर्माण को लेकर रोड चौड़ीकरण का काम जारी है। इससे आए दिन रोड पर जाम की स्थिति रहती है। बीते महीने गणपति विसर्जन के अवसर पर 24 घंटे से अधिक जाम रहा था। दोपहर में मेरठ से निकले लोग आधी रात तक गाजियाबाद नहीं पहुंच पाए थे। ऐसे स्थिति में 24 सितंबर को जिला प्रशासन ने हल्के व भारी कामर्शियल वाहनों के लिए रूट डायवर्जन जारी किया था, जिसके बाद से नियमित तौर पर प्रतिदिन सुबह सात से 11 बजे और शाम को पांच से रात के 10 बजे तक डायवर्जन लागू था। 
विज्ञापन


डायवर्जन के हिसाब से गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले कामर्शियल वाहनों को राजनगर एक्सटेंशन से एएलटी, हापुड़ चुंगी व डासना के रास्ते हापुड़ होते हुए भेजा जा रहा था। वहीं, मेरठ से आने वाले वाहनों को राज चौपला मोदीनगर से डायवर्ट कर पिलखुवा होते हुए भेजा जा रहा था। इस डायवर्जन पर हापुड़ की डीएम अदिति सिंह ने आपत्ति जताई थी, जिसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी गाजियाबाद को भी पत्र लिखा। उसके बाद मंडलायुक्त व आईजी से भी मांग की। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि जोन महानिरीक्षक के निर्देश पर अब दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रूट डायवर्जन सिर्फ शनिवार व रविवार को ही रहेगा। क्योंकि इन दिनों में यहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। शुक्रवार को भारी वाहन भी हाईवे पर सुबह से दौड़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed