फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   roshni want to marry with his lover, brother killed her

प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी थी रोशनी, मिली मौत

Wed, 08 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
roshni want to marry with his lover, brother killed her
भाई ने किया बहन का कत्ल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

प्रेम प्रसंग से नाराज छोटी बहन की जान लेने वाले भाई दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी बहन प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी थी। कई बार समझाया लेकिन नहीं मानीं। ‌ज‌िस वजह से गुस्से में आकर लोहे के सरिये से सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी दीपक (22) ने पुलिस को बताया कि रोशनी का पिछले दो साल कॉलेज के एक छात्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बारे में जब परिवार को पता चला तो रोशनी को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन रोशनी प्रेमी को भूलने के लिए तैयार नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी

roshni want to marry with his lover, brother killed her
ऑनर किलिंग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

इस बीच परिवार ने शहर के एक अच्छे परिवार में उसकी शादी पक्की कर दी। अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी लेकिन रोशनी परिवार की मर्जी से शादी नहीं करना चाहती थी।

पांच जून को परीक्षा देने के बाद बीकॉम की छात्रा रोशनी अपने फूफा अजयबीर के घर त्रिखा कॉलोनी चली गई। फूफा ने भी रोशनी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन रोशनी प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी थी। देर शाम दीपक रोशनी को लेने अपने फूफा के घर पहुंच गया।

बहन को अपने घर वापस लाने के बाद दीपक ने फिर से उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन रोशनी उसे बुरा भला कहते हुए प्रेमी के साथ भाग जाने की धमकी देने लगी। इस पर गुस्साए दीपक ने मचान पर रखा लोहे का सरिया उठाया और रोशनी के सिर पर वार कर दिया। जांच अधिकारी सत्यभान के मुताबिक रिमांड के दौरान पुलिस के समक्ष आरोपी दीपक ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस उसे बुधवार को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed