{"_id":"5f6464b18ebc3ef481120971","slug":"rookies-are-active-in-the-metro-train-right-from-the-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालन शुरू होते ही मेट्रो ट्रेन में सक्रिय हुए बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचालन शुरू होते ही मेट्रो ट्रेन में सक्रिय हुए बदमाश
Fri, 18 Sep 2020 01:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:11 PM IST
सार
- - एटा, यूपी के युवक ने मोबाइल चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिचालन शुरू होते ही मेट्रो ट्रेन में बदमाश भी सक्रिय हो गए हैं। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान एक बदमाश ने युवक की जेब से मोबाइल चुरा लिया। फोन निकाले जाने का एहसास होने पर युवक ने बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश के पास से पीड़ित का मोबाइल फोन मिल गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
आवास विकास कालोनी अलीगंज, एटा, यूपी निवासी 19 वर्षीय सक्षम लबानिया 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश में दिल्ली आया हुआ है। वह उत्तम नगर में किराए के मकान में रहता है। बुधवार को वह कश्मीरी गेट से उत्तम नगर जाने के लिए मेट्रो में सवार हुआ। वहां से वह राजीव चौक पहुंचा।
ट्रेन से उतरने के दौरान उसे लगा कि किसी ने पैंट की जेब से उसका मोबाइल निकाल लिया है। उसके साथ तीन-चार लड़के उतरे थे। संदिग्ध दिख रहे युवक को सक्षम ने दबोच लिया और उसे लेकर पुलिस बूथ पर पहुंचा। युवक की तलाशी में सक्षम का मोबाइल फोन मिल गया। आरोपी की पहचान शास्त्री पार्क निवासी सोनी के रूप में हुई।