{"_id":"5f2caf6fd15a670a816783fd","slug":"roof-of-kejriwal-s-chamber-collapsed-housing-security-audit-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के चैम्बर की गिरी छत, सुरक्षा ऑडिट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के चैम्बर की गिरी छत, सुरक्षा ऑडिट शुरू
Fri, 07 Aug 2020 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Aug 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal, Delhi Chief Minister
- फोटो : ANI
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में स्थित चैंबर की छत बीते दिनों गिर गई। वहीं, इसके दो दिन बाद चैंबर के एक ट्वायलेट की छत गिर गई। हालांकि, चैंबर खाली होने से किसी को चोट नहीं आई। इसके दो दिन बाद चैंबर के ट्वायलेट की दीवार गिर गई। लगातार हुई घटनाओं से दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा ऑडिट करवा रही है। इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का 6 फ्लैग स्टाफ मार्ग स्थित आवास 1942 में बना है। बीते दिनों निवास में बने मुख्यमंत्री दफ्तर के चैंबर की छत गिर गई। इसकी मरम्मत का काम शुरू ही हुआ था, चैम्बर के ट्वायलेट की छत गिर पड़ी। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास में हमेशा टूट-फूट होने से 80 साल पुराने मकान में मरम्मत का काम चलता रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि बरसात में हुई लगातार दो घटनाओं के बाद दिल्ली सरकार ने पूरे मुख्यमंत्री आवास के ढांचे की समीक्षा करवा रही है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगे मुख्यमंत्री आवास के बारे में फैसला करेगी।
विज्ञापन