दरगाह की छत गिरने से गई थी छह की जान: हुमायूं मकबरा में हुए हादसे का गुनहगार कौन? पुलिस ने एफआईआर की दर्ज
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह की छत गिरने की घटना के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित हुमायूं के मकबरे के पास शुक्रवार बड़ा दुखद हादसा हुआ। दरगाह शरीफ पत्ते शाह से सटे कमरे की छत अचानक से ढह गई। मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर, लोकनायक और आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 290, 125 और 106 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
Delhi | FIR registered under sections 290, 125 and 106 BNS registered against unknown persons in the incident of roof and wall collapse at Dargah Sharif Patte Shah Nizamuddin area. https://t.co/JoZ1xxqn1g
— ANI (@ANI) August 16, 2025विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3:55 मिनट पर निजामुद्दीन थाना पुलिस को सूचना मिली कि हुमायूं के मकबरे के साथ दरगाह शरीफ पत्ते वाली के कमरे की दीवार व छत गिर गई है। जिसके बाद तुरंत पुलिस, एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि भारी बारिश के कारण दरगाह में बने कमरों की दीवार और छत गिर गई। जिसके मलबे में 10 से 12 लोग दबे हैं। मलबे से कुल 12 लोगों को बचाया गया। उनमें से 9 को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जिनमें 3 पुरुष, 5 महिलाएं और 4 वर्ष का एक लड़का शामिल था। डॉक्टरों ने तीन पुरुषों और तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, 1 पुरुष मरीज को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 1 महिला मरीज को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला मरीज मलबे से सुरक्षित बाहर आ गई। उसे किसी अस्पताल नहीं ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यह दरगाह 700 साल पुराना है और जिस कमरे की छत गिरी है वो 60 साल पुराना था।