फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   romanian thief stolen money by atm cheap in noida

टूरिस्ट वीजा पर भारत आता था ये विदेशी चोर, एटीएम में चिप लगाकर करता था चोरी

Sat, 11 Aug 2018 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 11 Aug 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
romanian thief stolen money by atm cheap in noida

एटीएम में चिप लगाकर डाटा चोरी करने वाले रोमानिया के नागरिक को सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 16 दिन का टूरिस्ट वीजा लेकर भारत पांचवीं बार भारत आया था। उसकी पहचान औंसियू एलेक्सजेंडर (25) निवासी वेसिया रोमाना, रोमानिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-18 में एचडीएफसी का एटीएम है। शुक्रवार देर शाम को एक 25 वर्षीय विदेशी युवक एटीएम बूथ में घुस गया। एटीएम के बाहर बैठे सुरक्षाकर्मी ने उसकी हरकत पर नजर रखनी शुरू कर दी। युवक एटीएम में घुसकर मशीन से छेड़छाड़ करने लगा। 
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मशीन में चिप लगाकर चला गया। मशीन में जहां डेबिट कार्ड लगाया जाता है, ठीक उसी खाली स्थान पर आरोपी ने चिप लगाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा गार्ड से पूछताछ कर आरोपी युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

romanian thief stolen money by atm cheap in noida
atm

पुलिस खोजबीन करती हुई सावित्री मार्केट पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी दिल्ली के एक होटल में रुका हुआ था। वह 2 से 18 अगस्त तक वीजा लेकर भारत आया है।

हर बार वह डाटा चोरी कर रोमानिया लौट जाता था और ऑनलाइन ट्राजेक्शन कर खाते से पैसे निकाल लेता था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अब तक 100 से अधिक लोगों का डाटा चोरी करने के बाद ठगी कर चुका है। एलआईयू समेत अन्य खुफिया एजेंसी भी मामले की छानबीन में जुट गई हैं। 

पुलिस का कहना है कि एटीएम में दाखिल होने से पहले ही आरोपी टोपी लगा लेता था। लेकिन इस मामले में आरोपी द्वारा चिप लगाने का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed