फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rohtak s triple murder is a revenge for jail attack

Delhi: जेल में हुए हमले का बदला है रोहतक का तिहरा हत्याकांड, काला जठेड़ी का भी कनेक्शन आया सामने

Sat, 21 Sep 2024 03:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Sep 2024 03:18 PM IST
सार

हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद राहुल बाबा पर अमन भैसवाल ने जानलेवा हमला करवाया था। इस हमले में राहुल बच गया। अब ये शूटर जेल से बाहर आए तो इन्होंने बाहर आते ही गैंगवार को अंजाम देकर अमन गिरोह के तीन सदस्यों की सरेराह गोलियां दीं।

विज्ञापन
Rohtak s triple murder is a revenge for jail attack
क्राइम न्यूज - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में सोनीपत रोड के बलियाना मोड़ पर गुरुवार को हुई गैंगवार और उसमें विरोधी गिरोह के तीन सदस्यों की हत्या राहुल बाबा पर जानलेवा हमले का बदला है। 
विज्ञापन

हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद राहुल बाबा पर अमन भैसवाल ने जानलेवा हमला करवाया था। इस हमले में राहुल बच गया। अब ये शूटर जेल से बाहर आए तो इन्होंने बाहर आते ही गैंगवार को अंजाम देकर अमन गिरोह के तीन सदस्यों की सरेराह गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने काला जठेड़ी की दिल्ली में हुई शादी से तीन दिन पहले आरोपी पांच शूटरों को गिरफ्तार कर इस गैंगवार को रोक दिया था। हालांकि हरियाणा पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश की एक सुरक्षा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राहुल बाबा और अमन भैसवाल गिरोह के बीच आपसी रंजिश चल रही है। राहुल बाबा के ऊपर काला जठेड़ी-अनिल छिप्पी का हाथ है। वहीं अमन के ऊपर हिमांशु भाऊ का हाथ है। अमन ने राहुल पर हरियाणा की सुनारिया जेल में जानलेवा हमला करवाया था। उसके गुर्गों ने राहुल को काफी चाकू मारे थे, मगर राहुल बच गया था। इसका बदला लेने की फिराक में राहुल घूम रहा था। राहुल ने अप्रैल महीने में दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में काला जठेड़ी की शादी से तीन दिन पहले उसके पांच शूटर अमन की हत्या के लिए भेजे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed