फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rohit shekhar tiwari muder case Apurva was angry to drink alcohol with relative woman

रोहित शेखर मौत मामलाः रिश्तेदार महिला के साथ शराब पीने से नाराज थी अपूर्वा

Mon, 22 Apr 2019 07:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Apr 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
rohit shekhar tiwari muder case Apurva was angry to drink alcohol with relative woman
रोहित के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। पत्नी अपूर्वा से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संकेत मिल रहे हैं कि जब रोहित की हत्या की गई तब उसने शराब पी रखी थी, लेकिन वह जगा हुआ था। अब तक पुलिस को अनुमान था कि रोहित की नींद में तकिए से गला व मुंह दबाकर हत्या की गई। पुलिस रोहित के घर की 10 अप्रैल से पहले की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। डीवीआर को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार 15 व 16 अप्रैल की रात रोहित शेखर की हत्या हुई थी उस समय घर में रोहित के अलावा उसकी पत्नी अपूर्वा, मसाज करने वाला (नौकर) गोलू उर्फ भोगेन्दर, ड्राइवर अखिलेश और नौकरानी मारथा थी। एक अधिकारी ने बताया कि रोहित जब कोटद्वार से दिल्ली लौटा था तो उसने अपनी रिश्तेदार महिला के साथ रास्ते में कार में शराब पी थी। उस महिला को नशे में देखकर अपूर्वा ने नौकर से पूछा था कि कहां शराब पी है तो एक नौकर ने यह बता दिया था कि रोहित के साथ पी है। इस बात से अपूर्वा नाराज होकर दूसरे कमरे में चली गई थी। माना जा रहा है कि इस बात पर दोनों में झगड़ा बढ़ गया। रात करीब साढ़े बारह बजे रोहित की मां उज्ज्वला तिलक लेन वाले सरकारी आवास में चली गई थी। 
विज्ञापन


अपने बयान से पलटी अपूर्वा
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपूर्वा ने बयान दिया है कि रोहित कोटद्वार, हरिद्वार से 15 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे लौटा था और उसके बाद खाना खाकर करीब साढ़े ग्यारह बजे सो गया। पहले अपूर्वा के बयान थे कि रोहित सोने के बाद जगा नहीं, लेकिन बाद में इससे पलटते हुए कहा कि तड़के करीब तीन बजे तक वह जगा रहा। रोहित की उससे बातचीत भी हुई थी। दूसरी तरफ रोहित के शव की जो पोस्टमार्टम रिपार्ट आई है उसके मुताबिक रोहित की रात एक से ढाई बजे के बीच मौत हुई थी। ऐसे में आशंका है कि रोहित की हत्या उस समय की गई जब वह जाग रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही 
रोहित हत्या मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम ने आरोप लगाया है कि रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। वह कुछ सवालों के जवाब नहीं दे रही थी जबकि कुछ सवालों के गोलमोल जवाब दे रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिसने भी रोहित शेखर की हत्या की है उसने सबूत के साथ छेड़छाड़ की है। रोहित के तकिए व चादर को ठीक किया गया था। इन पर सिलवट नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed