फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rohit Shekhar son of ND Tiwari died due to heart attack in delhi

यूपी-उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का हृदय गति रुकने से निधन

Wed, 17 Apr 2019 09:31 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Apr 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
Rohit Shekhar son of ND Tiwari died due to heart attack in delhi
रोहित शेखर तिवारी और उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे दिवगंत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का मंगलवार शाम निधन हो गया। 40 वर्षीय रोहित को तबियत खराब होने पर एंबुलेंस से शाम करीब 4 बजकर 41 मिनट पर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने जांच की तो रोहित ब्रेन डेड पाए गए।  बताया जा रहा है कि अस्पताल में रोहित की मां उज्जवला और पत्नी अपूर्वा शुक्ला भी मौजूद थीं।

विज्ञापन


रोहित की मौत पर उनकी मां उज्ज्वला तिवारी ने कहा, 'रोहित की मृत्यु प्राकृतिक है, इस बारे में मुझे कोई शक नहीं है। लेकिन, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई यह मैं बाद में बताऊंगी।'
विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले भी रोहित तिवारी को हार्ट अटैक आया था। शुरुआती जांच में पुलिस के अधिकारियों को मौत से जुड़ा कोई संदेह नहीं लग रहा है। पुलिस का कहना है कि रोहित तिवारी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। 
 


 

मंगलवार शाम उनके कमरे में जब घर का नौकर खाना देने पहुंचा तो उसने बिस्तर पर लेटे रोहित के मुंह से खून आते देखा था। साथ ही तकिए पर भी खून जमा हुआ पाया गया है।

बावजूद इसके दिल्ली पुलिस की ओर से संभावना जताई जा रही है कि रोहित तिवारी के शव का पोस्टमार्टम एम्स के मेडिकल बोर्ड से बुधवार को कराया जा सकता है। इसके बाद ही परिजनों को शव सौंपा जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक रोहित तिवारी का शव और परिजन मैक्स अस्पताल में ही मौजूद थे।

दरअसल डीएनए जांच के बाद रोहित को एनडी तिवारी के बेटे के रुप में कोर्ट से मान्यता मिली थी। साल 2008 में रोहित ने कोर्ट में एनडी तिवारी के बेटे होने का दावा किया था, इस मामले को खारिज करने के लिए एनडी तिवारी की ओर से अपील भी की गई थी, एक लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने डीएनए जांच के बाद फैसला सुनाया।

 पिछले वर्ष 18 अक्तूबर को एनडी तिवारी का निधन हुआ था। 11 मई 2018 को मध्यप्रदेश की अपूर्वा शुक्ला के साथ रोहित तिवारी वैवाहिक बंधन में बंधे थे। हाल ही में लोकसभा चुनाव के पहले मतदान में उन्होंने अपनी मां उज्जवला के साथ नैनीताल में वोट भी दिया था। साथ ही इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उम्मीवार हरीश रावत के पक्ष में ही मतदान करने और भविष्य में कांग्रेस के साथ ही सियासी राह पर चलने की घोषणा की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed