फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robo War creates excitement among the audience at IIT Delhi

Delhi: आईआईटी दिल्ली में रोबो वॉर ने दर्शकों के बीच बढ़ाया रोमांच, ड्रोन की कलाबाजियों ने बटोरीं सुर्खियां

Sun, 01 Mar 2026 07:57 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 01 Mar 2026 07:57 AM IST
सार

रोबो वॉर के लिए रोबोट के आगे के हिस्से में धारदार उपकरण लगाए गए थे। शनिवार को आठ किलोग्राम वजनी रोबोट के बीच वॉर आयोजित की गई, जबकि रविवार को 15 और 18 किलोग्राम की श्रेणी में वॉर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Robo War creates excitement among the audience at IIT Delhi
आईआईटी दिल्ली में रोबो वॉर ने दर्शकों के बीच बढ़ाया रोमांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी दिल्ली में जारी तकनीकी महोत्सव ट्रिस्ट में शनिवार को दर्शकों के बीच रोबो वॉर आकर्षण का केंद्र रही। रोबोट वॉर देखने के लिए युवा उमड़ पड़े। खुले मैदान में बंद शीशों के बीच रोबोट एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखे। साथ ही ड्रोन के रोमांचक स्टंट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।   

विज्ञापन


इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के छात्र सानिध्य ने बताया कि रोबो वॉर में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से टीमें पहुंचीं थीं। इसमें चंडीगढ़, राजस्थान, मुंबई, चेन्नई, दिल्ली को मिलाकर कुल 20 टीमें शामिल हुईं। आठ किलोग्राम वजनी रोबोट के बीच यह वॉर हुई। रोबोट को आरएफ (रेडियो फ्रीक्वेंसी) रिमोट कंट्रोल से संचालित किया गया। 
विज्ञापन


रोबोट के आगे के हिस्से में थे धारदार उपकरण  
रोबो वॉर के लिए रोबोट के आगे के हिस्से में धारदार उपकरण लगाए गए थे। शनिवार को आठ किलोग्राम वजनी रोबोट के बीच वॉर आयोजित की गई, जबकि रविवार को 15 और 18 किलोग्राम की श्रेणी में वॉर आयोजित की जाएगी। बता दें कि आईआईटी दिल्ली में तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव ट्रिस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का अमर उजाला मीडिया सहयोगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन की उड़ान ने बढ़ाया रोमांच 
इस महोत्सव में ड्रोन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। ड्रोन की उड़ान ने दर्शकों के बीच रोमांच पैदा किया। आईआईटी दिल्ली के एरोक्लब के समन्वयक मोहम्मद जिया ने बताया कि ट्रिस्ट महोत्सव में ड्रोन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग बाधाओं के बीच ड्रोन को उड़ाने का करतब दर्शकों को दिखाया गया। बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र कबीर कश्यप ने बताया कि शनिवार शाम को सूफी संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे सुनने के लिए बड़ी तादाद में श्रोता उमड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed