फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robin Hood arrested for stealing cars of officers and entrepreneurs

ड्राइवर बन नेताओं, अफसरों और उद्यमियों की कार चुराने वाला ‘रॉबिन हुड’ गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2020 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2020 05:08 AM IST
सार

  • सफाई करने के बहाने घर के नौकरों से ही लेता था कार की चाबी, आंखों के सामने ही ले उड़ता था कार
  • 25 लाख से अधिक कीमत की कार को बनाता था टारगेट, चुरा चुका है मर्सिडीज, जगुआर, ऑडी और बीएमडब्ल्यू 

विज्ञापन
Robin Hood arrested for stealing cars of officers and entrepreneurs
रोबिन उर्फ राहुल उर्फ दीपक - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी-दिल्ली समेत आसपास के राज्यों से सांसद, मंत्री, अफसर व उद्यमियों की कार चुराने वाले शातिर चोर रोबिन उर्फ राहुल उर्फ दीपक को कविनगर पुलिस ने साथी शाहनवाज समेत मंगलवार रात को गिरफ्तार किया है। रोबिन जवाहर नगर थाना सिविल लाइन जिला हिसार, हरियाणा का रहने वाला है, जबकि शाहनवाज बागपत के गायत्रीपुरम का रहने वाला है। 

विज्ञापन


रोबिन खुद को रॉबिन हुड कहलवाना पसंद करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चार सितंबर को कविनगर थानाक्षेत्र से चुराई गई फॉरच्यूनर कार बरामद की है। पुलिस का कहना है कि रोबिन 25 लाख रुपये से अधिक की कार चुराता था। वह अब तक 50 से अधिक मर्सडीज, जगुआर, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और फॉरच्यूनर चोरी कर चुका है। चोरी की गाड़ियों को वह नागालैंड में ले जाकर बेचता था।
विज्ञापन


एसएचओ कविनगर नागेन्द्र चौबे ने बताया कि रोबिन बीते 13 सालों से गाड़ियां चुराने का धंधा कर रहा है। वारदात को वह सुबह के वक्त अकेले ही अंजाम देता है। गाड़ियां चुराने के लिए वह सफाई कर्मी के वेश में बाल्टी और कपड़ा लेकर कोठियों पर पहुंचता था। जहां कोठियों के नौकर और नौकरानी आदि से गाड़ी की चाबी मांगकर सफाई के बहाने गाड़ी लेकर फरार हो जाता था। कई बार वह साहब के जल्द निकलने और इससे पूर्व गाड़ी की सफाई करने का झांसा देकर कोठियों के नौकरों से चाबी मांग लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हरियाणा में स्पीकर व एसपी की चुराई गाड़ी
रोबिन ने तमाम मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पुलिस समेत अन्य अफसरों की गाड़ियां चुराने की बात कबूली है। उसने बताया कि वह हरियाणा विधानसभा के स्पीकर, पंचकूला के विधायक और गुरुग्राम के एसपी की गाड़ी भी चुरा चुका है। एसएचओ का कहना है कि रोबिन अंतरराज्यीय वाहन चोर है। उसने यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ और गुजरात से भी महंगी गाड़ियां चोरी की हैं।

50 हजार का इनामी रह चुका है रोबिन, 25 से ज्यादा हैं गर्लफैंड
पुलिस के मुताबिक रोबिन पर 30 से ज्यादा केस विभिन्न राज्यों के थानों में दर्ज हैं। वह अंबाला में पुलिस कस्टडी से भी फरार हो चुका है। इसकी वजह से हरियाणा पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रोबिन ने बताया कि महंगी गाड़ियों को बेचकर वह अपने महंगे शौक पूरे करता है। उसकी 25 से ज्यादा गर्लफ्रेंड हैं। जिन पर वह खासी रकम खर्च करता है।


बिकी नहीं साढ़े तीन करोड़ की मर्सिडीज तो कर दिया मालिक को फोन
रोबिन ने राजस्थान के जोधपुर से 3.5 करोड़ रुपये की मर्सिडीज कारी चोरी की थी। जिसे बेचने के लिए उसने काफी प्रयास किए, लेकिन गाड़ी नहीं बिकी। जिसके बाद उसने मर्सिडीज जोधपुर में ही लावारिस हालत में खड़ी कर दी और उसके उसके मालिक को फोन कर गाड़ी मिलने की सूचना दे दी थी। पुलिस का कहना है कि रोबिन का आधा सिर गंजा है। वह पहचान छिपाने के लिए विग का इस्तेमाल करता है। यूट्यूब पर रोबिन चोर के नाम से उसकी तमाम वीडियो पड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed