{"_id":"bc3bb9c606614d235ac8ab27652b1de4","slug":"robert-vadra-abuse-media-reporter-on-land-deal-question-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंड डील के सवाल पर भड़के वाड्रा, की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंड डील के सवाल पर भड़के वाड्रा, की बदसलूकी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Nov 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के साथ एक नया विवाद जुड़ गया है। उन्होंने गुस्से में एक मीडिया रिपोर्टर के साथ बदसलूकी कर दी है। शनिवार देर शाम एक न्यूज एजेंसी के रिपोर्टर के लैंड डील के सवाल पर वह भड़क गए और सामने से माइक हटाते तेवर दिखाते हुए वहां से चले गए।
विज्ञापन
शनिवार शाम रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली में एक जिम के कार्यक्रम में में भाग लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद उनसे एएनआई के रिपोर्टर कुछ सवाल पूछने शुरू किए। इस दौरान वाड्रा ने पहले सवाल पर काफी सहजता से जवाब दिया। लेकिन लैंड डील पर राय पूछते ही वह भड़क गए और बदसलूकी पर उतर आए।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया रिपोर्टर पर गंभीर न होने का आरोप लगाते हुए उसके हाथ से माइक फेंकने की कोशिश की। यही नहीं, वाड्रा ने रिपोर्टर को पागल कहते हुए कैमरा ऑफ करने के लिए कहा और तेजी आगे बढ़ गए। साथ ही वाड्रा के साथ के लोगों ने भी मीडिया वालों के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
हालांकि बाद में रॉबर्ट वाड्रा ने पूरे मामले में सफाई दी। उनके अनुसार सवाल पूछने वाले के बारे में उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि वो एक पत्रकार है।
गौरतलब है कि हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार जाने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। हाल ही में उनकी लैंड डील कराने वाले प्रॉपर्टी डीलर पर केस दर्ज कर मुकदमा शुरू कर दिया गया था। रॉबर्ट वाड्रा पर लैंड डील में धोखाधड़ी का आरोप है।
इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य के संबंध कहा कि वह स्वास्थ्य को लेकर हमेशा सचेत रहते हैं। वह अपने मित्रों को भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह देते रहते हैं।