फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbery incident in Pragati Maidan tunnel: AAP Minister Atishi seeks the resignation of LG saxena

Delhi: प्रगति मैदान टनल में लूट की वारदात के बाद 'आप' ने मांगा एलजी का इस्तीफा; मंत्री आतिशी ने कही यह बात

Mon, 26 Jun 2023 03:04 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 26 Jun 2023 03:04 PM IST
सार

इंडिया गेट को रिंग रोड से जोड़ने वाली प्रगति मैदान टनल में शनिवार शाम को लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने हथियारों के बल पर डिलेवरी एजेंट से दो लाख रुपये लूट लिए। नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 
 

विज्ञापन
robbery incident in Pragati Maidan tunnel: AAP Minister Atishi seeks the resignation of LG saxena
दिल्ली की मंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की प्रगति मैदान टनल में लूट की वारदात के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल पर निशाना साधा है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने एलजी विनय सक्सेना को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर आपको मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कामों का क्रेडिट लेने से फुरसत मिले तो कभी अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी पर भी ध्यान दीजिए। दिल्ली वालों को सुरक्षा देना आपका काम है और अब दिनदहाड़े दिल्ली में चोरी, डकैती और कत्ल की वारदातें हो रही हैं। या तो आप सुरक्षा की जिम्मेदारी लीजिए, वरना इस्तीफा दे दीजिए।
विज्ञापन


केजरीवाल बोले- जिम्मा हमें दें
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना को लेकर एलजी का इस्तीफा मांगा था। उन्होंने कहा था कि अगर आप दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकते हैं तो जिम्मा हमें दें। हम आपको दिखाएंगे कि दिल्ली की सुरक्षा कैसे की जाती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल के मुताबिक, पटेल सजन कुमार चांदनी चौक स्थित ओमिया एंटरप्राइजेज में बतौर डिलेवरी एजेंट नौकरी करता है। वह शनिवार शाम को अपने दोस्त जिगर पटेल के साथ दो लाख रुपये लेकर गुरुग्राम देने जा रहा था। जब वह रिंग रोड से प्रगति मैदान टनल में घुसकर कुछ दूर चले तो दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर कैब जबरदस्ती रोक ली। इसके बाद बदमाश नकदी से भरा बैग लूटकर ले गए। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने पटेल सजन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed