फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbery in a cosmetic shop in Delhi

Robbery : दिल्ली में कॉस्मेटिक की दुकान में डकैती, पुलिस ने पांच घंटे में चार को दबोचा... दो की तलाश में दबिश

Sun, 15 Jun 2025 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 03:40 AM IST
सार

सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला कि चार बदमाश दुकान के भीतर घुसे थे, जबकि दो बाहर मौजूद थे। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Robbery in a cosmetic shop in Delhi
Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे की लत को पूरा करने के लिए बदमाशों ने शुक्रवार शाम कास्मेटिक सामान की दुकान में घुसकर चाकू की नोक पर डकैती की वारदात की। बदमाश दुकान से आठ से दस हजार रुपये लेकर भाग गए।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की तलाश करते हुए पुलिस ने वारदात के पांच घंटे बाद चार बदमाशों को दबोच लिया। जिसमें से एक नाबालिग है। पुलिस इनसे चाकू और नकदी बरामद कर ली।
विज्ञापन


गिरफ्तार तीन बदमाशों की पहचान मंगोलपुरी निवासी जतिन, योगेश और पार्थ के रूप में हुई है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 13 जून की शाम मंगोलपुरी थाना पुलिस को एम ब्लॉक में कॉस्मेटिक्स की दुकान में डकैती की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला कि चार बदमाश दुकान के भीतर घुसे थे, जबकि दो बाहर मौजूद थे। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मंगोल पुरी के बापू पार्क के पास चार बदमाशोें को पकड़ लिया।


जांच में पता चला कि एक आरोपी नाबालिग है, वहीं अन्य तीन की पहचान मंगोलपुरी निवासी जतिन, योगेश और पार्थ के रूप में हुई। तलाशी लेने पर योगेश और पार्थ के कब्जे से लूटी गई नकदी और जतिन के पास से चाकू बरामद किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed