फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbery case file against 5 Sub inspector and 12 police personnel in Bulandshahr

5 दरोगा समेत 12 पुलिसकर्मियों पर लूट का केस दर्ज, एसएसपी ने नहीं सुनी तो कोर्ट ने दिए आदेश

Sat, 06 Oct 2018 05:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 06 Oct 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
robbery case file against 5 Sub inspector and 12 police personnel in Bulandshahr

खुर्जा की एसीजेएम अदालत के आदेश पर 5 दरोगा समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि पुलिस ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर लूटपाट की। पुलिस ने पकड़े गए युवक को एक अन्य युवक के साथ रात में गिरफ्तारी दिखाकर उन्हें मादक पदार्थ और हथियारों का तस्कर दर्शाते हुए चालान कर दिया, लेकिन घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई।  

विज्ञापन


मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी साबिर के मुताबिक 8 सितंबर को अपराह्न करीब 3.15 बजे कोतवाली नगर के दरोगा समेत 15-20 पुलिसकर्मी उनके भतीजे मुस्तकीम के घर पहुंचे और उसे पकड़ कर घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी। आरोप है कि उस दौरान घर में रखे कब्रिस्तान के चंदे के 84 हजार रुपये और दो बाइक पुलिसकर्मियों ने लूट ली।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने पीरजादान मोहल्ले में रहने वाले शहबाज के साथ मुस्तकीम को भी मादक पदार्थ और हथियारों का तस्कर दर्शाते हुए उसी रात पीले बंबे के पास गिरफ्तारी दिखा दी। साथ ही बाइक, नशीला पाउडर और पिस्टल, दस हजार रुपये की बरामदगी दिखाते हुए चालान कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से की, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसएसपी केबी सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
उपनिरीक्षक शिव प्रकाश, जबर सिंह, संदीप कुमार, विपिन कुमार व धर्मेंद्र कुमार
कांस्टेबल व्रजवीर, विनीत कुमार, संजय सिंह, अमित कुमार, योगेंद्र कुमार, सुनील सिंह व अन्य पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed