फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbers had left a carore rupies because of small bag

इक छोटी सी वजह से यूं ही एक करोड़ छोड़ गए लुटेरे

Mon, 04 Jan 2016 12:42 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
robbers had left a carore rupies because of small bag

एसएसपी आवास के सामने राजनगर में बैंक के बाहर 1.08 करोड़ लूटने वाले छोटू पहाड़ी ने कई खुलासे किए हैं। छोटू पहाड़ी ने दावा किया कि पैरोल जंप कर दिल्ली के केशवपुरम में छह जून को उसने गैंग के साथ 2.20 करोड़ रुपये लूटे थे, मगर बैग में न आने की वजह से एक करोड़ वहीं छोड़ गए थे।

विज्ञापन


छोटू पहाड़ी को कविनगर पुलिस ने दिहाड़ जेल से आठ घंटे की रिमांड पर लिया था। उससे 1.08 करोड़ की लूट में पांच लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

एसएचओ कविनगर ने बताया कि हितेंद्र सिंह उर्फ दीपक उर्फ छोटू पहाड़ी लोनी में रामप्रस्थ एक्सटेंशन में रहता था। वह उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल का रहने वाला है।
विज्ञापन

2002 से कर रहा है अपराध कर रहा है करोड़ों को लुटेरा

robbers had left a carore rupies because of small bag

1998 में उसका भाई बिरजू पहाड़ी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था, जिस पर एक लाख का इनाम था। 2002 से छोटू पहाड़ी ने दिल्ली में दो हत्या कर लूट की थी, तब से यह अपराध कर रहा है।


उन्होंने बताया कि छोटू हत्या के मामले में सात सालों से तिहाड़ जेल में बंद था। इसी साल अप्रैल माह में जेल से 5 दिन के लिए पैरोल पर अपने साथी देशराज उर्फ देशू के साथ जेल से बाहर आया था।

इसके बाद दोनों कोर्र्ट में पेश नहीं हुए थे। सितंबर में छोटू को दिल्ली पुलिस की क्राइम सेल ने पकड़ा था।

पुलिस को सुनाई अपनी पत्नी की बीमारी की कहानी

robbers had left a carore rupies because of small bag

रिमांड पर छोटू पहाड़ी ने पुलिस को अपनी पत्नी की बीमारी की कहानी भी सुनाई। उसने कहा कि उसने पैरोल जंप और लूट पत्नी के इलाज के लिए की थी। उसके औलाद नहीं है। पत्नी बीमार है, जिसकी फेलोपियन ट्यूब निकाल दी गई हैं।


छोटी ने गोविंदपुरम में किराए पर कमरा लिया था, जिसमें वह पांच लुटेरों संग रहता था। उन्होंने दो जून को बैंक के बाहर बिल्डर अजय गर्ग के नौकरों से 1.08 करोड़ रुपये लूटे थे।

छोटू पहाड़ी के साथी देशराज को भी पुलिस ने रिमांड पर लिया था, जिससे दो लाख रुपये बरामद किए गए थे। पहाड़ी की माने तो वह नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर भी गया। वहां रुपये दान भी किए थे।

विज्ञापन

तिहाड़ जेल से करता था गैंग ऑपरेट

robbers had left a carore rupies because of small bag

छोटू पहाड़ी करीब 5 साल पहले दिल्ली एनसीआर में हवाला का पैसा और सोना लूटने वाले बदमाश डिंपल त्यागी का शूटर रह चुका है। पैरोल पर आने से पहले छोटू तिहाड़ जेल में बंद रहने के बावजूद गैंग ऑपरेट करता था।


पुलिस की माने तो छोटू ने डिंपल त्यागी के साथ मिलकर हत्या और लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया। दिल्ली के चावड़ी बाजार में प्रॉपर्टी डीलर विजय यादव की हत्या अपने साथी देशराज के साथ करने पर छोटू का नाम प्रकाश में आया था।

पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। बिल्लू ने गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में पूर्व पार्षद और बिल्डर हरिमोहन कौशिक की हत्या की वारदात को भी अंजाम दिया था। कविगनर पुलिस बिल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed