फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robber with expensive motorcycles arrested along with accomplice by delhi police

नजाकत ने किया था नाक में दम: छह लाख की बाइक्स से दिल्ली से कानपुर तक करता था झपटमारी, दर्ज हैं 35 से अधिक FIR

Mon, 06 Mar 2023 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 09:48 PM IST
सार

नजाकत से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने उससे लूट का सामान खरीदने वाले रिसीवर भैटा हाजीपुर, थाना लोनी जिला गाजियाबाद, यूपी निवासी समीर (20) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार मोटरसाइकिल व 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
Robber with expensive motorcycles arrested along with accomplice by delhi police
पकड़ी गई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण जिले की ग्रेटर कैलाश-एक (जीके) ने लूटपाट व झपटमारी करने वाले एक ऐसे झपटमार को रिसीवर के साथ गिरफ्तार किया है जो महंगी मोटरसाइकिल डोमिनोर व केटीए से वारदात करता था। दोनों ही मोटरसाइकिल की कीमत करीब-तीन तीन लाख रुपये हैं। ये मोटरसाइकिल चोरी की हैं, जबकि दूसरी उसने दोस्त की ले रखी है। 

विज्ञापन

खास बात ये है कि आरोपी नजाकत अली उर्फ केटीएम उर्फ भूरा इन मोटरसाइकिलों से दिल्ली से आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा व ग्रेटर नोएडा तक साथी के साथ झपटमारी की वारदात करता था। जीके पुलिस ने दिल्ली से गाजियाबाद तक 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर नजाकत अली व रिसीवर समीर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्रेटर कैलाश थानाध्यक्ष अजीत कुमार की देखरेख में एसआई वरुण गुलिया, एएसआई मजोर हुसैन व एएसआई कमलेश की टीम झपटमारी के पुराने मामलों की जांच कर रही थी। पुलिस ने दिल्ली से गाजियाबाद तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस टीम को पता लगा कि आरोपी केटीएम मोटरसाइकिलों से वारदात कर रहे हैं। मोटरसाइकिल अशरफ के नाम है। 

विज्ञापन

अशरफ ने बताया कि उसकी केटीएम मोटरसाइकिल नजाकत के पास है। पुलिस टीम ने गजरौला और मेरठ आदि जगहों पर दबिश दी। आखिरकार एसआई वरुण गुलिया की टीम ने वजीराबाद, दिल्ली में स्थित उसके घर में दबिश देकर गांव सुनपूरा कलां जिला अमरोहा यूपी निवासी नजाकत को (29) पकड़ लिया।

दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि नजाकत से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने उससे लूट का सामान खरीदने वाले रिसीवर भैटा हाजीपुर, थाना लोनी जिला गाजियाबाद, यूपी निवासी समीर (20) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार मोटरसाइकिल व 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी से लूटपाट के 10 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। नजाकत के खिलाफ 35 से अधिक मामले दर्ज हैं। यूपी पुलिस नजाकत को गोली मार चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed