{"_id":"6f61d1d8419077dec0c2bd5ee7cf501d","slug":"robbed-8-lacks-rupies-from-former-bsp-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व बसपा मंत्री से ही लूट लिए आठ लाख रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व बसपा मंत्री से ही लूट लिए आठ लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Apr 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश की बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे सर्वेश कपूर की गाड़ी से आठ लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उनके ड्राइवर को पैसा उठाने के बहाने कार से बाहर निकाल दिया और नकदी लेकर चंपत हो गए। कालकाजी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
फुटेज में आरोपियों का चेहरा कैद हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आगरा निवासी सर्वेश कपूर शुक्रवार को कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आए थे। वह निजी सुरक्षाकर्मी के साथ दर्शन करने अंदर चले गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कार के पास कुछ सिक्के गिरा दिए। इसके बाद उनके ड्राइवर को कहा कि उनके कुछ सिक्के गिर गए हैं।
विज्ञापन
ड्राइवर कार से उतरकर जब सिक्कों को उठाने लगा तो आरोपियों ने नकदी से भरा बैग उठा लिया। बैग में आठ लाख रुपये, टेबलेट और कुछ जरूरी कागजात थे। सर्वेश कुमार ने इसकी शिकायत कालकाजी थाना पुलिस को की।
विज्ञापन