{"_id":"9eca374a26b5b0fa4e968d91519e78a1","slug":"roadways-drove-31-additional-buses-for-diwali-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने दिवाली के लिए चलाई 31 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने दिवाली के लिए चलाई 31 अतिरिक्त बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 22 Oct 2014 04:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के लिए लोगों को यूपी रोडवेज के विभिन्न रूटों पर आने जाने में परेशानी नहीं होगी। यूपी रोडवेज ने पांच रूटों पर बसों की संख्या में बढ़ोतरी की है। त्योहारी दिनों में 31 बसें अतिरिक्त लगाई गई हैं, जिससे यात्रियों को आने-जाने के लिए अधिक देर तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ग्रेनो से आगरा के लिए 13 और बुलंदशहर के लिए 4, हाथरस के लिए 3, कासगंज के लिए 5, अलीगढ़ के लिए 6 बसें बढ़ाई गई है। दिवाली को लेकर इन रूटों की बसें खचाखच भर जा रही हैं। इन बसों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
परी चौक से बॉटेनिकल गार्डन, सराय काले खां, धौलाकुआं, कश्मीरी गेट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रात नौ बजे तक बसें चलाई जाएंगी। यूपी रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक जिन रूटों पर बसों की कमी महसूस होगी। उन रूटों पर फौरन बसें भेजी जाएंगी। हालांकि बसों न मिलने पर ग्रेटर नोएडा डिपो में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा डिपो के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा का कहना है कि यूपी के विभिन्न जिलों के लिए दिवाली में यूपी रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ाई गई है। लोगों को आने-जाने के लिए देर तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।