फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   roadways driver beaten by homgards of oficer

कार पर कीचड़ गिरा तो रोडवेज चालक को पीटा

Wed, 19 Aug 2015 12:09 PM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
roadways driver beaten by homgards of oficer

रोडवेज बस के पहिये से तहसील दादरी के एक अधिकारी की कार पर कीचड़ के छींटे गिरना साहब को इतना नागवार गुजरा कि एक इशारे पर उनके चार होमगार्डों ने मिलकर बस चालक की धुनाई कर दी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं बस के शीशे भी तोड़ डाले। बस चालक ने अधिकारी के खिलाफ दादरी कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि, तहसील दादरी में कार्यरत राजस्व विभाग का एक अधिकारी अपनी कार से दादरी तहसील की तरफ से बाहर जा रहा थे।

विज्ञापन


इसी दौरान बदायूं डिपो की रोडवेज बस लोनी से बदायूं जाते हुए दादरी तहसील के गेट पर पहुंची।

एक इशारे पर हुई बस चालक की पिटाई

roadways driver beaten by homgards of oficer

सड़क पर बने गड्ढे में पहिया गिरने से कीचड़ के छींटे अधिकारी की कार पर जा गिरे। बस चालक की ये गलती अधिकारी को नागवार गुजरी।

फिर क्या था साहब ने इशारा किया तो उनके साथ ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के  जवानों ने चालक लोकेंद्र के साथ जमकर मारपीट की और बस के शीशे तोड़ दिए।

चालक की पिटाई होते देख आसपास के लोग जमा हो गए। भीड़ होने पर अधिकारी चुपके से अपनी गाड़ी लेकर निकल गए। चालक ने बस को दादरी कोतवाली ले जाकर घटना की तहरीर दी है। दादरी पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed