{"_id":"6afc56459b85b650aa0888c5","slug":"road-safety-pavilion-opened-at-bharat-mandapam-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163676-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भारत मंडपम में खुला रोड सेफ्टी पवेलियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भारत मंडपम में खुला रोड सेफ्टी पवेलियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के हॉल नंबर 7ए में बनाए गए रोड सेफ्टी पवेलियन का मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने उद्घाटन किया।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष पुलिस आयुक्त मनीष अग्रवाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय जैन, संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) संजय त्यागी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विजयंत आर्य और डीके गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर ग्रीन फील्ड स्कूल, सफदरजंग एन्क्लेव के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अपनी पेंटिंग के जरिये यातायात नियमों के पालन, सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार और सुरक्षा का संदेश दिया।