फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road rage delhi police constable beayten by some youth broken glass of car victim save life by running in picket

रोडरेज में दिल्ली पुलिस के हवलदार पर जानलेवा हमला, तोड़े कार के शीशे, पीड़ित ने भागकर बचाई जान

Tue, 25 Aug 2020 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Aug 2020 10:11 AM IST
सार

-शराब के नशे में धुत युवकों ने हवलदार की कार के शीशे तोड़े, पीड़ित ने पुलिस पिकेट पर भागकर बचाई अपनी जान
-विवेक विहार थाने में हुआ मामला दर्ज, पुलिस कार के नंबर के आधार पर आरोपी युवकों की कर रही तलाश, जांच जारी

विज्ञापन
Road rage delhi police constable beayten by some youth broken glass of car victim save life by running in picket
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार रात रोडरेज की एक घटना में कार सवार नशे में धुत दो युवकों ने दिल्ली पुलिस के हवलदार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से पीड़ित की कार के शीशे तोड़ डाले। पीड़ित ने अपना परिचय भी आरोपियों को दिया, लेकिन आरोपी गोली मारने की धमकी देने लगी।

विज्ञापन


हवलदार ने किसी तरह नजदीकी पिकेट पर भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए। पीड़ित विभोर तोमर ने आरोपियों की कार का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है। विवेक विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विभोर अपने परिवार के साथ रामप्रस्थ, गाजियाबाद में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। फिलहाल उनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय में है। रविवार को वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। इस बीच यमुना स्पोर्टस कॉम्पलेक्स होते हुए वह मकुंस स्कूल के पास पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सामने से अचानक एक कार आ गई। विभोर की कार युवकों की कार से टकराते-टकराते बची। इस बीच युवक विभोर को गालियां देने लगे। विभोर बिना कुछ कहे वहां से निकल गया। इस बीच आरोपी युवक उसकी कार का पीछा करने लगे। विभोर ने भी कार को भगा लिया। रामप्रस्थ की लाल बत्ती पर रेड लाइट होने के कारण विभोर को रुकना पड़ा।

आरोपियों ने वहां विभोर को पकड़ लिया। इसके बाद शराब के नशे में धुत आरोपियों ने आते ही लोहे की रॉड से कार के शीशे तोड़ना शुरू कर दिए। विभोर ने खुद को पुलिसकर्मी भी बताया, लेकिन आरोपी उल्टा उसे गोली मारने की धमकी देने लगे।

आरोपियों के इरादे देखकर विभोर वहां से नजदीकी पिकेट की ओर भागे। वहां पुलिसकर्मियों को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed