फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RO-ARO exam will be held on Sunday at 16 centers in Hapur

RO-ARO Exam: हापुड़ में 16 केंद्रों पर होगी आरओ-एआरओ परीक्षा, इतने बजे बंद हो जाएगा गेट; ये डॉक्यूमेंट जरूरी

Sat, 26 Jul 2025 05:48 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 26 Jul 2025 05:48 PM IST
सार

हापुड़ जिले के 16 केंद्रों पर रविवार को होने वाली आरओ-एआरओ परीक्षा में 7560 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह 8:45 बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद होंगे और ई-प्रवेश पत्र के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। डीआईओएस ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

विज्ञापन
RO-ARO exam will be held on Sunday at 16 centers in Hapur
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ जिले के 16 केंद्रों पर रविवार को समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा होगी। इन केंद्रों पर 7560 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। पेपर शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले केंद्र पर प्रवेश मिलेगा, निर्धारित समय से 45 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। इलेक्ट्रोनिक डिवाइस, कैलकुलेटर आदि अंदर नहीं ले जा सकेंगे।

विज्ञापन


सुबह 8:45 पर हो जाएंगे गेट
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित आरओ और एआरओ की परीक्षा रविवार को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। केंद्र पर एंट्री आठ बजे से शुरू होगी। सुबह 8:45 पर सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा में 7560 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन


डाउनलोड ई-प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने शनिवार को केंद्रों का निरीक्षण कर, आवश्यक दिशा निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिए गए। उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, स्लाईड रूल, आईटी गैजेट, सादे कागज, कॉपी, किताब, नोट्स, खाद्य सामग्री केंद्र पर लेकर नहीं आ सकेंगे। आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड ई-प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वैध एडमिट कार्ड, ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन, फोटो युक्त आईडी प्रूफ लाना आवश्यक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश
उधर, डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी ज्ञानंज्य सिंह ने श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
एकेपी इंटर कॉलेज, बदेस्ता क्रिश्चियन एकेडमी, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, एलएन पब्लिक स्कूल, एसएसवी इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल मंदिर स्कूल, श्री जैन् कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, श्रीमति ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय, एसएसके इंटर कॉलेज, विब्गयोर इंटर नेशनल स्कूल पिलखुवा, सर्वोदय इंटर कॉलेज, पिलखुवा, मारवाड़ इंटर कॉलेज, पिलखुवा, श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज, पिलखुवा।
 
शांतिपूर्वक संपन्न होगी परीक्षा
डीआईओएस डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि जिले के सभी 16 केंद्रों का निरीक्षण कर, व्यवस्था चाक चौबंध करा दी गई हैं। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न करायी जाएगी। समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed