{"_id":"6a5b8f2b9456f828d7094cab","slug":"rml-hospitals-super-specialty-block-set-to-open-awaiting-final-fire-clearance-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-146409-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आरएमएल अस्पताल का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक होगा शुरू, अंतिम फायर मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आरएमएल अस्पताल का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक होगा शुरू, अंतिम फायर मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एबीवीआईएमएस) और डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का बहुप्रतीक्षित सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक जल्द मरीजों के लिए शुरू हो जाएगा। भवन को फाइनल फायर क्लीयरेंस का इंतजार है। अत्याधुनिक सुविधा को शुरू करने के लिए सभी जरूरी निर्माण, तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। फिलहाल प्रक्रिया अंतिम चरण में है। फायर विभाग भवन का निरीक्षण कर चुका है और आपात स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था की जांच भी पूरी कर ली गई है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, निर्माण के शुरुआती चरण में 2022 में जरूरी फायर मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन भवन पूरा होने के बाद एक और वैधानिक अग्नि सुरक्षा मंजूरी जरूरी होती है। इसके लिए सभी आवश्यक जांच और अनुपालन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में पहले चरण में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, आधुनिक डायलिसिस यूनिट और सीटी स्कैन व एमआरआई जैसी सुविधाओं से लैस रेडियोलॉजी विभाग शुरू होंगे। इससे मरीजों को गंभीर बीमारियों की जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी।
अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। पहले विशेषज्ञ ओपीडी शुरू होगी, जिससे मरीजों को अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह आसानी से मिल सकेगी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दिल्ली शहरी कला आयोग द्वारा उठाए गए पार्किंग व्यवस्था से जुड़े मुद्दे का भी समाधान कर लिया गया है। अब परियोजना के संचालन में कोई बड़ी बाधा नहीं है। पूरी तरह शुरू होने के बाद यह सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक दिल्ली सहित आसपास के राज्यों के मरीजों के लिए अहम सुविधा साबित होगा।