{"_id":"5ebdbcbe288b776eab2d79c8","slug":"rml-four-mess-employees-found-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमएल के चार मेस कर्मचारियों को कोरोना, दिल्ली में अब तक चपेट में आ चुके हैं 500 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमएल के चार मेस कर्मचारियों को कोरोना, दिल्ली में अब तक चपेट में आ चुके हैं 500 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी
Fri, 15 May 2020 03:18 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 15 May 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अस्पतालों में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों के कोरोना वायरस की चपेट में आने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को आरएमएल अस्पताल में चार मेस कर्मचारी भी संक्रमित मिले। अब तक दिल्ली में 528 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से अकेले छह अस्पतालों में ही अब तक 339 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
आरएमएल में कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद मेस को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया है। इनके संपर्क में आए 16 कर्मचारियों की पहचान करने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया है। अब तक आरएमएल अस्पताल में ही 22 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
इससे पहले बीते बुधवार शाम तक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कुल संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 30 हो चुकी है, जिनमें आधे से ज्यादा जूनियर, रेजीडेंट और इंटर्नशिप करने वाले डॉक्टर शामिल हैं। अस्पताल के सूत्रों का मानना है कि अभी कई स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
दिल्ली में सबसे पहले राज्य कैंसर संस्थान में स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने का सिलसिला शुरू हुआ था। बृहस्पतिवार तक राजधानी के 35 सरकारी और निजी अस्पताल के अलावा दो मोहल्ला क्लीनिक चपेट में तैनात डॉक्टर भी चपेट में आ चुके हैं।
अस्पताल संक्रमित
भीमराव आंबेडकर 106
जगजीवन राम 75
एम्स 64
मैक्स पटपड़गंज 33
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज 31
सफदरजंग 30