RJ Simran Death: गुरुग्राम की एक कोठी में फंदे से लटका मिला आरजे सिमरन का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
आरजे सिमरन कश्मीर के नानक नगर की रहने वाली थीं। सिमरन एक मशहूर रेडियो चैनल में आरजे थीं। हालांकि उन्होंने रेडियो चैनल से दूरी बना ली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रीलांसर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने कथित तौर पर सेक्टर-47 इलाके में स्थित अपने किराए के घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार देर रात उनका शव उनके कमरे में लटका हुआ मिला। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सिमरन मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थीं। फिलहाल वह गुरुग्राम के सेक्टर-47 में किराए की कोठी में अपने कुछ साथियों के साथ रह रही थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार 26 वर्षीया आरजे सिमरन सिंह पिछले कई महीनों से सेक्टर 47 की कोठी नंबर 58 में अन्य दोस्तों के साथ किराए पर रहती थीं। बुधवार रात वह अपने कमरे में मृत पाई गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे आरजे सिमरन सिंह के एक दोस्त से सूचना मिली, जो उसी घर में रहता था। उन्होंने पुलिस को बताया कि सिमरन ने खुद को अंदर बंद कर लिया है और दरवाजा नहीं खोल रही है।
परिजनों ने बताया कैसी थी सिमरन की हालिया मनोदशा
पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह उसके कमरे का दरवाजा खोला। सामने सिमरन का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उसके परिवार को सूचित किया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों का कहना था कि पिछले कुछ समय से वह किसी बात को लेकर परेशान थी।
6.82 लाख हैं फॉलोअर्स
सिमरन सिंह के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उनके करीब 6.82 लाख फॉलोअर्स हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि सिमरन ने विगत 13 दिसंबर को आखिरी बार एक रील पोस्ट की थी।
थाना प्रभारी का कहना
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि मृतक आरजे सिमरन सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ कोठी में किराए पर रहती थी। उसने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। उसके माता-पिता द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि जांच जारी है।
छोड़ चुकी थीं नौकरी
सिमरन रेडियो चैनल में एक आरजे थी। हालांकि, उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी थी और अब वो फ्रीलांसिंग कर रहीं थीं। सिमरन का एक यूट्यूब चैनल भी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.