फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Riyasat on remand for three days in casse of delhi violence

दिल्ली में हिंसाः रियासत तीन दिन के रिमांड पर, तीसरे आरोपी तारिक को जमानत

Mon, 09 Mar 2020 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2020 05:47 AM IST
विज्ञापन
Riyasat on remand for three days in casse of delhi violence
karkardooma court

कड़कड़डूमा कोर्ट ने उत्तर पूर्वी जिले में हुई हिंसा के आरोप में गिरफ्तार रियासत अली को रविवार को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। उसके पिता लियाकत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। हिंसा भड़काने के आरोपी तारिक रिजवी को जमानत मिल गई है। आरोपी पिता-पुत्र पर हिंसा के दौरान भीड़ की अगुवाई करने, इलाके में पथराव करने और पेट्रोल बम फेंकने के आरोप हैं।

विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट ऋचा परिहार के समक्ष रियासत और लियाकत को पेश कर अपराध शाखा ने बताया कि 24-25 फरवरी को चांद बाग इलाके में हुई हिंसा के दौरान ये दोनों आप से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के घर की छत पर थे। इन दोनों ने ताहिर की छत से लोगों पर पथराव किया और गुलेल से आसपास के दूसरे समुदाय के लोगों के घरों पर पेट्रोल बम फेंके। 
विज्ञापन


तारिक ने इलाके में दंगा भड़काने में पार्षद ताहिर हुसैन की मदद की। उस पर ताहिर हुसैन के साथ मिलकर आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या करने का आरोप भी है। इन तीनों ने ताहिर के साथ मिलकर हिंसा भड़काने में मुख्य भूमिका निभाई। हिंसा के बाद ताहिर फरार हुआ तो तारिक ने उसे जामिया नगर के जाकिर नगर स्थित अपने घर में छुपाया। पुलिस ने ताहिर हुसैन के घर की छत से भारी मात्रा में पेट्रोल बम, पत्थर और वेल्डिंग कर बनाई गई गुलेल बरामद की थी। इस घटना की एक वीडियो फुटेज भी वायरल हुई थी, जिसमें छत पर ताहिर हुसैन हिंसा भड़काते हुए दिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित के पिता ने लिखाई थी रिपोर्ट
पुलिस ने 26 फरवरी को चांद बाग इलाके से आईबी कर्मी अंकित शर्मा का शव नाले से बरामद किया था। उसके पिता रविंद्र कुमार ने ताहिर हुसैन पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। कई दिन तलाश के बावजूद ताहिर पुलिस के साथ नहीं आया। बाद में उसे कोर्ट से गिरफ्तार किया गया। ताहिर हुसैन ने पुलिस को बताया था कि हिंसा के बाद वह मुस्तफाबाद के नेहरू विहार इलाके में गया था। इसके बाद दो दिन वह जाकिर नगर इलाके में तारिक के घर में छुपा था। 6 मार्च को कड़कड़डूमा कोर्ट ने ताहिर हुसैन को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। उत्तर-पूर्वी जिले में हुई हिंसा में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed