फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rivalry related to a woman lead to the murder of bjp neta

बीजेपी नेता की हत्याः युवती से जुड़ी रंजिश में हुआ कत्ल, स्थानीय हैं हत्यारे

Sun, 21 Jul 2019 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
rivalry related to a woman lead to the murder of bjp neta
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : ANI

डासना में पुलिस चौकी के पास डासना भाजपा मंडल अध्यक्ष का कत्ल एक युवती के घर से फरार होने की रंजिश में हुआ है। मृतक ने उक्त मामले में एक पक्ष की पैरवी की थी।

विज्ञापन


हत्यारे स्थानीय निवासी हैं, इसका सुराग लगने के बाद गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। एडीजी का कहना है कि हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले एक स्थानीय लड़की घर से चली गई थी। उसको लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। बताया जा रहा है कि एक पक्ष की तरफ से बलवीर सिंह तोमर ने पैरवी की थी, जिसे लेकर रंजिश पैदा हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात बलवीर सिंह तोमर की हत्या को इसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि विरोधी पक्ष से जुड़े लोग हत्या में शामिल हो सकते हैं।

शूटर्स को पता था कि सिगरेट पीने जाएंगे
स्थानीय लोगों के मुताबिक बलवीर सिंह तोमर रोजाना रात करीब नौ बजे क्लीनिक बंद कर देते थे। बाइक लेकर क्लीनिक के सामने प्रमोद सैनी की दुकान पर सिगरेट पीते थे। हमलावरों को बलवीर सिंह के इस नियमित रूटीन का पता था। वह जानते थे कि पान की दुकान पर ही आसानी से वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।

घटनाक्षेत्र सील, फोर्स तैनात
मृतक के सत्ताधारी पार्टी भाजपा से जुड़ा होने केकारण पुलिस अधिकारियों में घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटनाक्षेत्र को पट्टी लगाकर सील कर दिया गया। अधिकारी देर रात तक मौके पर डटे रहे। घटना की जानकारी के बाद भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित, ताबड़तोड़ दबिश
पुलिस की मानें तो आरोपियों के बारे में जानकारी लगने के बाद उनकी धरपकड़ की कवायद तेज कर दी गई है। गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। देर रात तक पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी थी।


ताबड़तोड़ वारदातों से दहला जिला
ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बावजूद जिले में अपराधी बेलगाम हैं। बीती 14 जुलाई को लोनी थाने के महमूदपुर गांव में ग्राम प्रधान केबेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी तरह लोनी में ही दुकानदार को गोली मारी गई, हालांकि वह बच गया। शनिवार को भाजपा नेता की सरेआम हत्या ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed