{"_id":"30754c2f47da4ab33500acb03b5ee09d","slug":"risjade-collision-three-cars-including-a-police-jeep-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"रईसजादे ने पुलिस जीप समेत तीन कारों में मारी टक्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रईसजादे ने पुलिस जीप समेत तीन कारों में मारी टक्कर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 29 May 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो शीशे पर काली फिल्म लगी कार सवार रईसजादा कार लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
जिप्सी सवार दो पुलिसवाले अनिल और राजीव जख्मी हो गए। पुलिस ने कार का पीछा कर शास्त्रीनगर के पास उसे पकड़ लिया।
एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक अंकुर निवासी लोनी है। वह फिजियोथैरेपिस्ट की प्रैक्टिस भी कर रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। सरकारी कार्य में बाधा और कई अन्य धाराओं में उसे जेल भेजा जाएगा।
एसएचओ ने बताया कि कार में पुलिस को अंकुर के अलावा और कोई नहीं मिला। और कोई था या नहीं, नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने बताया कि आरोपी की कार पर काली फिल्म लगी थी।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोका तो उसने रुकने के बजाय कार दौड़ा दी। इस दौरान पुलिस की जीप और दो अन्य कारों में टक्कर लगी, जिससे कारें क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन