फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rioters identified by posters 27 arrested 92 detained in ghaziabad

नागरिकता कानून: यूपी में पोस्टर चिपकाकर पहचाने जा रहे बवाली, गाजियाबाद में अब तक 92 दबोचे

Mon, 23 Dec 2019 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
Rioters identified by posters 27 arrested 92 detained in ghaziabad
दंगों के दौरान... - फोटो : अमर उजाला

सीएए के विरोध में बवाल करने वाले लोगों को यूपी पुलिस दबिश देकर गिरफ्तार कर रही है। पुलिस ने बवालियों के पोस्ट और होर्डिंग लगाकर पहचान की है। रविवार को गाजियाबाद जिले में 27 बवालियों को पकड़ा गया है। देर रात तक पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देती रही। 

विज्ञापन


बताया गया कि गाजियाबाद जिले में रविवार को 27 में से 23 लोगों को जेल भेजा गया। यहां सपा नेता डा. अबरार समेत 92 आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। बवाल वाले स्थानों पर पुलिस रविवार को भी निरीक्षण कर जायजा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकलवाने में लगी है। 
विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि लोनी बॉर्डर और लोनी थाने की संयुक्त टीम गिरफ्तारी बवाल करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर रही हैं। वह दबिश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी लोनी क्षेत्र के हैं, जिन्हें थाने में दाखिल कराया गया है। लोनी में रविवार को दिन में 20 लोगों को गिरफ्तार किया था और आधी रात के समय तीन आरोपी और पकड़े गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि मुरादनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा है। जिलेभर में अभी तक 92 लोगों को पकड़ा जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि जहां-जहां बवाल हुआ है, वहां की वीडियोग्राफी कराई गई थी। 

इस वीडियो के स्क्रीनशॉट्स निकालकर आरोपियों की फोटो एकत्रित करके कई पोस्टर बनाए गए हैं। इन्हें हर क्षेत्र में लगाया गया है। कैला भट्ठा में रविवार शाम पुलिस ने ये पोस्टर लगाए तो सैकड़ों की भीड़ एकत्र हो गई। लोग पोस्टर को बड़े ध्यान से देखते नजर आए। 

कैला भट्ठा में रविवार को भी पूरे दिन पुलिसकर्मी गश्त करते रहे। एसपी सिटी डा. मनीष मिश्र और एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति का माहौल है।

लखनऊ भेजी बवाल की रिपोर्ट
विरोध-प्रदर्शन और बवाल की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी गई है। जिले से 20 हजार लोग दिल्ली जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने उन्हें रोका था। एसपी सिटी डा. मनीष मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एलआइयू की सटीक रिपोर्ट के आधार पर लोगों को मेन रोड पर भी नहीं आने दिया गया था। अकेले लोनी से ही 11 हजार लोग दिल्ली जाने के लिए घरों से इकट्ठे होकर निकले थे। 

अलग-अलग जगहों से लोग इकट्ठे होकर निकले ही थे कि पुलिस अधिकारियों ने इन्हें समझा-बुझाकर लौटा दिया। पसौंडा में करीब चार हजार, शहीदनगर व नगर कोतवाली क्षेत्र से दो-दो हजार और सिहानी गेट थानाक्षेत्र में हिंडन विहार से एक हजार लोग सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जाना चाहते थे। 


पहले जारी हाईअलर्ट और एलआइयू व आइबी की सक्रियता के कारण पुलिस को इसकी पहले भनक थी। हालांकि डासना-मसूरी को पुलिस अधिक संवेदनशील मान रही थी, लेकिन वहां किसी विरोध या बवाल की स्थिति पैदा नहीं हुई। इन स्थानों पर स्थिति सामान्य रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed