फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rioters arrived from Shaheed Nagar, Pasaunda and Garima Gardens in Ghaziabad

दिल्ली हिंसा: गाजियाबाद के शहीद नगर, पसौंडा और गरिमा गार्डन से पहुंचे थे दंगाई

Sat, 29 Feb 2020 02:12 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 29 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rioters arrived from Shaheed Nagar, Pasaunda and Garima Gardens in Ghaziabad
delhi violence - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के पीछे बॉर्डर से सटे गाजियाबाद जिले के शहीद नगर, गरिमा गार्डन और पसौंडा के कुछ लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो हिंसा के पहले दिन इन इलाकों में रहने वाले कुछ लोगों की गतिविधियां हिंसाग्रस्त इलाके में बढ़ गई थी। 

विज्ञापन


हिंसा को अंजाम देने के बाद यह लोग बड़े आराम से लक्ष्मी नगर से यूपी गेट होते हुए साहिबाबाद के रास्ते शहीद नगर पहुंच गए। इससे पहले उपद्रवियों के लोनी बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करने की सूचना है। इन जानकारियों के बाद गाजियाबाद पुलिस भी सतर्क हो गई है और उसने इलाके में अराजक गतिविधियों में रहने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुरुआती दौर में सीलमपुर इलाके में हुई हिंसा में गाजियाबाद के शहीद नगर, गरिमा गार्डन और पसौंडा इलाके के भी युवकों का नाम सामने आया था। एक बार फिर दिल्ली हिंसा में गाजियाबाद का नाम सामने आया है। शहीद नगर, पसौंडा और गरिमा गार्डन से कुछ उपद्रवियों के मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंचकर हिंसा को अंजाम देने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह इलाके हर वक्त संवेदनशील रहते हैं। इस बात की पुष्टि के लिए पुलिस हिंसा वाले दिन बॉर्डर से सटे इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस लगातार गाजियाबाद पुलिस के संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed