फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RGCIRC did the program on the occasion of International Nurses Day

आरजीसीआईआरसी ने किया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम

Sat, 11 May 2019 07:14 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 May 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
RGCIRC did the program on the occasion of International Nurses Day
RGCIRC

नर्सें वह नायाब प्रतिभाएं हैं जो हमेशा पर्दे के पीछे रहते हुए चुपचाप मरीजों की स्थिति सुधारने की दिशा में काम करती हैं। एक समुदाय के रूप में हमारे देश को स्वस्थ रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, जो पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करता है। उनके योगदान और उनके अस्तित्व का जश्न मनाने के लिए, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एवम् रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) ने होटल क्राउन प्लाजा, रोहिणी में ‘नर्सेस, ए वॉयस टू लीड... हेल्थ फॉर ऑल’ थीम पर सी.एन.ई कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां चर्चा, वार्ता, प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी और विभिन्न गतिविधियों के साथ नर्सों के कार्य एवम् उनके योगदान को सेलीब्रेट किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों; नर्सेस आर फाउंडेशन - “टू अफोर्डेबल एंड एक्सेसिबल केयर“, “हेल्थ फॉर ऑल मीन - हेल्थ ब्रॉट इन रीच ऑफ एवरीवन’’, ‘‘नर्सेस आर द वॉयस फॉर योर पेशेंट्स’’, ‘‘नर्सेस लेड इनिशिएटिव्स’ पर पैनल चर्चा हुई। ज्ञानवर्धक सत्रों के बीच ‘हेल्थ फॉर ऑल’ विषय मज़ेदार प्रश्नोत्तरी सत्र, ‘‘हू एम आई : एक्टिविटी’’ सहित पोस्टर प्रेजेन्टेशन आयोजित की गई।
विज्ञापन


डॉ. डीएस नेगी (सीईओ, आरजीसीआईआरसी) ने कहा, स्वास्थ्य सेवा की दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण लोगों के योगदान का जश्न मनाने के लिए इस तरह की गतिविधि का हिस्सा होना अच्छा अनुभव है। नर्सों के बिना कोई व्यक्ति सहज निष्पादन के बारे में नहीं सोच सकता है और मेरा मानना है कि उनका योगदान एक डॉक्टर या मरीज के  परिवार से भी अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पूरे नर्सिंग समुदाय के लिए फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद करने और उनके आदर्शों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का एक अवसर है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने नर्सिंग को मानवता की सेवा के रूप में स्थापित किया था। उन्होंने नर्सों को समर्पण, प्रतिबद्धता और करुणा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। हर साल अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती मनाने और लोगों के स्वास्थ्य के प्रति उनके अथक प्रयासों और योगदान के लिए नर्सों को धन्यवाद देने के लिए दुनिया भर में 12 मई को मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed