{"_id":"65297cec15a1ef484b0765a8","slug":"rewarded-criminal-arrested-in-police-encounter-in-greater-noida-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Fri, 13 Oct 2023 10:53 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 13 Oct 2023 10:53 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में गोलचक्कर के पास मुठभेड़ में दस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में गोलचक्कर के पास शुक्रवार रात पुलिस और दस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ मल्ला की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अनिल निवाली नट मढ़ैया निवासी के गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला और एसस-एसटी एक्ट समेत सात केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने सुपरटेक गोलचक्कर के सर्विस रोड पर आरोपी को घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बीटा-2 में दर्ज केस में फरार चल रहा था। इसके चलते उसपर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन