फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   reward of 2 lakh rupees those gives clues of accused in gurugram gangrape case

गुरुग्राम गैंगरेप केस: आरोपियों का सुराग बताने वाले को दो लाख का इनाम 

Thu, 18 May 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 18 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
 reward of 2 lakh rupees those gives clues of accused in gurugram gangrape case
गैंगरेप केस

चलती कार में नार्थ-ईस्ट की महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में कमिश्नरी की पुलिस ने सुराग बताने वालों को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने छानबीन के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया। 

विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी डीसीपी क्राइम सुमित कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए उनका सुराग देने वालों को दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने मामले का खुलासा करने के लिए एसआईटी का गठन किया, जिसमें डीसीपी क्राइम के नेतृत्व में कमिश्नरी के छह पुलिस कर्मी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच के लिए वारदात में प्रयोग होने वाले रूट का खाका भी खींचा है। इसके साथ शिकायत करने वाली महिला के बयान के आधार पर छानबीन कर रही है। 
 

आरोपी के मिले चप्पल पर अटकी जांच की सूई

 reward of 2 lakh rupees those gives clues of accused in gurugram gangrape case
RAPE

साइबर सिटी में नार्थ-ईस्ट महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पिछले छह दिन से पुलिस मोबाइल व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। पुलिस की जांच अब पीड़िता के पैर में आरोपी के मिले चप्पल के इर्द-गिर्द घूम रही है। 

चलती कार में महिला से गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता को चप्पल देकर वापस छोड़ा था। जिसके सहारे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने की उम्मीद है। सोमवार शाम को हिरासत में लिए गए तीन युवकों से पूछताछ के बाद किसी तरह का खुलासा न होने पर उन्हें महिला के पास मिली चप्पल पहनाई गई, लेकिन आरोपियों के पैर में चप्पल नहीं आई। 

गौरतलब है कि महिला ने अपने बयान बताया है कि आरोपी उसे जबरन कार में डालकर ले गए। वारदात के बाद उसे जब छोड़ा तो उसके पास चप्पल नहीं था। आरोपियों में से एक युवक ने उसे अपना चप्पल देकर छोड़ा था। ऐसे में क्राइम ब्रांच के लिए चप्पल आरोपी तक पहुंचने का जरिया बनी हुई है। 

चप्पल की हालत से यह बात नहीं साबित हो रही है कि चप्पल किसी हाई-फाई व्यक्ति की हो। पुलिस को इस बात का अंदाजा है कि वारदात के पीछे रात कैब चलाने वालों का गिरोह भी हो सकता है। जो महिला के विषय में पूरी जानकारी रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed