{"_id":"5d0831f38ebc3e16e32f24c7","slug":"revised-rate-of-auto-fares-in-delhi-starts-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आज से ऑटो का बढ़ा किराया लागू, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आज से ऑटो का बढ़ा किराया लागू, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से मिली मंजूरी
Tue, 18 Jun 2019 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में आज से ऑटो का बढ़ा हुआ किराय लागू हो जाएगा। दिल्ल सरकार द्वारा बढ़ाए गए ऑटो किराये को सोमवार को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के सूत्रों के मुताबिक ऑटो में लगे मीटर को नए किराये के तहत अपग्रेड करने में करीब डेढ़ माह का समय लगेगा। उससे पहले ऑटो चालक दूरी के हिसाब से बढ़ा हुआ किराया ले सकेंगे। यात्रियों को 18.75 फीसदी ज्यादा किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन
अब पहले दो किलोमीटर के बजाय डेढ़ किलोमीटर के लिए ही 25 रुपये चुकाने होंगे। उसके बाद हर किलोमीटर पर ऑटो किराया 8.50 की जगह 9.50 रुपये होगा। इसके साथ ही ऑटो का वेटिंग चार्ज भी अब 75 पैसे की प्रति मिनट वसूला जाएगा।
विज्ञापन